ब्रेकिंग
दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Politics: बिहार में सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल तेज, पटना और दिल्ली में NDA नेताओं की बैठकें जारी

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर एनडीए की गतिविधियां तेज हो गई हैं। पटना में बीजेपी की अहम बैठक जारी है, जबकि जेडीयू के संजय झा और ललन सिंह ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर सरकार गठन पर चर्चा की।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। एनडीए के घटक दल लगातार रणनीतिक बैठकें कर रहे हैं। दिल्ली में जेडीयू नेता संजय झा और ललन सिंह की अमित शाह से बैठक हुई है। वहीं पटना में बीजेपी में बैठकों को दौर शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने उपेंद्र कुशवाहा और उनके नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात की है।


पटना में शनिवार को बीजेपी के शीर्ष नेताओं की एक अहम बैठक हो रही है, जिसमें नई सरकार के स्वरूप, घटक दलों की भागीदारी और संभावित मंत्रिमंडल के चेहरों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। बैठक में संजय जायसवाल, भीखू भाई दलसानिया, राधामोहन सिंह, शाहनवाज हुसैन, सम्राट चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


इसी बीच, जेडीयू की ओर से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह शनिवार शाम दिल्ली पहुंचे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार गठन और मंत्रालयों के बंटवारे पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।


जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने सुशासन पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, “जनता ने नीतीश कुमार के नेतृत्व पर मुहर लगाई है। राज्य की जनता को उन पर सबसे ज्यादा विश्वास है।” 


पटना में उपेंद्र कुशवाहा और उनके विधायकों के साथ बैठक करने के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि बिहार चुनाव में एनडीए की अपार जीत हुई है और महागठबंझन का सुपड़ा साफ हो गया है। अभी उपेंद्र कुशवाहा के घर आए हैं। एनडीए से सभी नेताओ के परिश्रम के रूप में यह प्रचंड जीत मिली है। एनडीए की बढ़ती गतिविधियों के साथ स्पष्ट है कि बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल चरम पर है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता