ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार: नहीं कम हो रही लालू यादव की मुश्किलें, रेलवे नियुक्ति घोटाले की जांच कर सकती है ED

PATNA: पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। चारा घोटाला के मामले में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद लालू को राहत मिली थी लेकिन अब रेलवे नियुक्ति मे

बिहार: नहीं कम हो रही लालू यादव की मुश्किलें, रेलवे नियुक्ति घोटाले की जांच कर सकती है ED
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। चारा घोटाला के मामले में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद लालू को राहत मिली थी लेकिन अब रेलवे नियुक्ति में गड़बड़ी के मामले में एक बार फिर लालू फंसते दिख रहे हैं। सीबीआइ के बाद ED इस मामले की जांच कर सकती है। पूरा मामला मनी लांड्रिंग से जुड़ता दिख रहा है, ऐसे में कहा जा रहा है कि ED इस मामले को लेकर कार्रवाई कर सकती है।


जानकारी के मुताबिक ED पहले से लालू प्रसाद के कार्यकाल में हुए रेलवे टेंडर घोटाले की जांच कर रही है। इस मामले में पटना के रूपसपुर में लालू प्रसाद की जमीन जब्त हो चुकी है। IRCTC टेंडर घोटाले के बाद सीबीआइ ने रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन लिखवाने के मामले में नया केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद CBI की टीम ने लालू और उनके परिवार से जुड़े लोगों के 16 ठिकानों पर पिछले दिनों छापेमारी की थी।


इस मामले में सीबीआइ ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा यादव के आलावे अवैध रूप से रेलवे में नौकरी पाने वाले 12 लोगों को आरोपित बनाया है। संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में भी ED लालू फैमिली पर शिकंजा कस सकती है। ED ने अगर जांच शुरू की तो लालू और उनकी फैमिली की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें