ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार नगर निकाय चुनाव 2022: शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ प्रथम चरण का मतदान, 20 दिसंबर को होगी मतों की गिनती

PATNA: बिहार के 37 जिलों के 156 नगरपालिका में आज सुबह सात बजे से चल रहा मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इसमें 68 नगर परिषद और 88 नगर पंचायत शामिल थे। वोटिंग रविवार की स

बिहार नगर निकाय चुनाव 2022: शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ प्रथम चरण का मतदान, 20 दिसंबर को होगी मतों की गिनती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के 37 जिलों के 156 नगरपालिका में आज सुबह सात बजे से चल रहा मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इसमें 68 नगर परिषद और 88 नगर पंचायत शामिल थे। वोटिंग रविवार की सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ। जिसमें मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


इसे लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा था। बिना किसी खून खराबे के बिहार में निकाय चुनाव का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। पहले चरण में करीब 68 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं रोहतास में 61.29%,नोखा में 60.09 प्रतिशत, डेहरी में 48.94, कोवाथ में 59.38 और नासरीगंज में 58 प्रतिशत मतदान हुआ।


इस दौरान नालंदा नगर पंचायत के बेगमपुर मतदान केंद पर राजगीर डीएसपी ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया। वहीं भगवान नगर परिषद की वार्ड संख्या 2 के मतदान केंद्र पर मतदान के लिए पहुंची महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सहरसा में भी वार्ड 12 निवासी 55 वर्षीय मो. अख्तर हुसैन की वोटिंग के दौरान मौत हो गयी है।


वे मदरसा स्थित बूथ पर मतदान के लिए गये हुए थे। इस दौरान मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गयी। बता दें कि पहले चरण का मतदान खत्म होने के बाद अब 20 दिसंबर को मतों की गिनती होगी। वहीं दूसरे चरण का नगर निकाय चुनाव 28 दिसंबर और मतगणना 30 दिसंबर को की जाएगी। 


सुपौल में नगर निकाय चुनाव 2022 शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में सम्पन्न हो गया। यहां आज 68.11 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरुष मतदाता का प्रतिशत 65.88 और महिला मतदाता का प्रतिशत 70.50 रहा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें