ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

बिहार MLC चुनाव : BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें कौन लड़ेंगे चुनाव

PATNA : बिहार विधान परिषद के खाली हुए 5 सीटों पर आगामी 31 मार्च को चुनाव होने हैं। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस बीच अब भारतीय जनता पार्टी क

बिहार MLC चुनाव : BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें कौन लड़ेंगे चुनाव
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद के खाली हुए 5 सीटों पर आगामी 31 मार्च को चुनाव होने हैं। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस बीच अब भारतीय जनता पार्टी के तरफ से उम्मीदवारों के  नाम का ऐलान भी कर दिया गया है।


राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह की तरफ से पत्र जारी कर यह कहा गया है कि, सारण स्नातक सीट से पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह पार्टी के उम्मीदवार होंगे। जबकि गया स्नातक सिंह से अवधेश नारायण सिंह। कोशी शिक्षक सीट से रंजन कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही साथ सारण शिक्षक निर्वाचन सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने धर्मेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।


वहीं भारतीय जनता पार्टी ने गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अभी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी नया सीट अपने सहयोगी दल लोजपा के लिए छोड़ दिया है। वहां से डी एन सिंह उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं।


मालुम हो कि, इस चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से छह मार्च को अधिसूचना जारी दी गयी है। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट 13 मार्च तक है।  जबकि वोटिंग 31 मार्च को होगा। इसके बाद मतगणना पांच अप्रैल को होगी। जिन चार सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव कराये जा रहे हैं उनका उनका कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है। वर्तमान में इनमें से तीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) के पास जबकि एक भाजपा के खाते में है।