ब्रेकिंग
Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?

बिहार MLC चुनाव : आज महागठबंधन उम्मीदवारों की होगी घोषणा, लालू यादव ले सकते हैं बड़ा फैसला

PATNA : बिहार विधान परिषद की 5 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवार को महागठबंधन अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकता है। इसको लेकर वोटिंग 31 मार्च को होना है।<br

बिहार MLC चुनाव : आज महागठबंधन उम्मीदवारों की होगी घोषणा, लालू यादव ले सकते हैं बड़ा फैसला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार विधान परिषद की 5 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवार को महागठबंधन अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकता है। इसको लेकर वोटिंग 31 मार्च को होना है।


दरअसल, आज जेडीयू प्रदेश मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में दोपहर बाद महागठबंधन के नेताओं का साझा संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता मौजूद रहेंगे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि महागठबंधन के तरफ से 5 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है। इस चुनाव के लिए 13 मार्च को नामांकन की अंतिम तिथि है। 14 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 16 मार्च नाम वापसी की अंतिम तिथि है। 


मालूम हो कि, राज्य के अंदर चार विधान पार्षदों का कार्यकाल 8 मई 2023 को पूरा हो जायेगा। इसमें सारण स्नातक क्षेत्र से वीरेंद्र नारायण यादव, गया स्नातक क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह, गया शिक्षक क्षेत्र से संजीव श्याम सिंह और कोसी शिक्षक क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह के नाम शामिल हैं। जबकि एक सीट पर उपचुनाव होना है। विधान पार्षद केदार नाथ पांडेय के निधन के बाद से सारण शिक्षक निर्वाचन सीट खाली पड़ी है। ऐसे में अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि,महागठबंधन के तरफ से  31 मार्च को होने वाले चुनाव में जदयू अपने तीन सिटिंग प्रत्याशियों को फिर से मैदान में उतारेगा। जबकि बाकी के दो सीटों पर अन्य दलों के उम्मीदवार मैदान में नजर आएंगे। 


वहीं, इस चुनाव में भाजपा के कब्जे में केवल गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट है। अवधेश नारायण सिंह यहां से लगातार जीतते रहे हैं। इसलिए महागठबंधन केवल गया सीट पर ही अपना नया प्रत्याशी उतारेगा। इस सीट पर राजद के प्रत्याशी मैदान में होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसको लेकर  सियासी जानकारों के मुताबिक इसका निर्णय राजद सुप्रीमो को ही लेना है। लिहाजा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दिल्ली गए हैं। फिलहाल महागठबंधन का प्रत्याशी कौन होंगे? इस संदर्भ में अभी औपचारिक निर्णय नहीं हुआ है। 


आपको बताते चलें कि, एमएलसी के इन चुनाव में अलग - अलग पार्टी से परे महागठबंधन के तरफ से साझा उम्मीदवार उतारे जाएंगे। लिहाजा इसमें महागठबंधन के घटक दलों के आला कमानों को निर्णय लेना है। चूंकि राजद राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है। इस लिहाजा राजद सुप्रीमो का निर्णय अहम होगा। प्रत्याशियों के नाम का एलान आज किया जा सकता है।