ब्रेकिंग
बड़े पैमाने पर IPS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गये एसपी, देखिये पूरी लिस्टपहले रेप का आरोप लगाकर जेल भेजा, अब उसी से शादी करने के लिए टंकी पर चढ़ गई युवती 'राजेंद्र नगर' बना 'राजद नगर'..जमुई रेलवे स्टेशन के एलईडी बोर्ड की गलती पर मचा बवाल, यात्री बोले..अब भाजपा एक्सप्रेस भी चला दीजिए'बीजेपी कार्यालय में आजीविका दीदियों का हंगामा, बोलीं- भीड़ जुटाने में इस्तेमाल किया, 14 महीने से नहीं मिला मानदेयजमीन खरीद बिक्री पर बढ़ा बोझ, सरकार ने MVR बढ़ाया, देहाती में 1.6 तो शहरी क्षेत्रों में दोगुनी वृद्धि बड़े पैमाने पर IPS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गये एसपी, देखिये पूरी लिस्टपहले रेप का आरोप लगाकर जेल भेजा, अब उसी से शादी करने के लिए टंकी पर चढ़ गई युवती 'राजेंद्र नगर' बना 'राजद नगर'..जमुई रेलवे स्टेशन के एलईडी बोर्ड की गलती पर मचा बवाल, यात्री बोले..अब भाजपा एक्सप्रेस भी चला दीजिए'बीजेपी कार्यालय में आजीविका दीदियों का हंगामा, बोलीं- भीड़ जुटाने में इस्तेमाल किया, 14 महीने से नहीं मिला मानदेयजमीन खरीद बिक्री पर बढ़ा बोझ, सरकार ने MVR बढ़ाया, देहाती में 1.6 तो शहरी क्षेत्रों में दोगुनी वृद्धि

Bihar News: भाजपा नेता अरविंद शर्मा निर्विरोध MLC बने..जीत का लिया सर्टिफिकेट, CM सम्राट ने दी बधाई

बिहार विधान परिषद उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी अरविंद शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हो गए। पूर्व मंत्री मंगल पांडे के इस्तीफे के बाद खाली सीट पर यह चुनाव हुआ था। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जीत पर खुशी जताते हुए इसे उनकी जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण क

Bihar Vidhan Parishad Election, Arvind Sharma BJP, Bihar MLC By Election, Samrat Choudhary Statement, BJP Bihar News, Mangala Pandey Resignation Seat, Bihar Politics 2026, BJP Leader Arvind Sharma, Bi
© self
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News:  बिहार विधान परिषद की एक सीट पर हुए उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। उप चुनाव में सिर्फ एक उम्मीदवार का नामांकन होने और नाम वापसी की समय सीमा समाप्ति के साथ ही निर्वाची पदाधिकारी ने भाजपा कैंडिडेट अरविंद शर्मा को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं

भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा की जीत पर सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुशी जताया है. उन्होंने कहा कि बिहार विधान परिषद की विधानसभा कोटे की सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के सूर्य कुमार शर्मा (अरविंद शर्मा) का निर्विरोध निर्वाचित होना उनके संपूर्ण, सतत जनसेवा और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उनकी मेहनत, निष्ठा और जनहित के प्रति लगन सराहनीय है। हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।

मंगल पांडेय के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट

बता दें,  यह सीट बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. मंगल पांडे के विधान परिषद से हटने के बाद इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा की गई थी. पार्टी ने इस बार किसी बड़े चेहरे के बजाय संगठन के लिए पर्दे के पीछे काम करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ता सूर्य कुमार शर्मा (अरविंद शर्मा) को मौका देकर सभी को चौंका दिया .

चौधरी के करीबी माने जाते हैं शर्मा

अरविंद शर्मा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के करीबी माने जाते हैं. सम्राट के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद इन्हें बिहार बीजेपी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी. पार्टी के भीतर इन्हें एक समर्पित और शांत रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है. प्रदेश कार्यालय के प्रबंधन से लेकर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है. उन्हें टिकट देकर बीजेपी नेतृत्व ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी अपने जमीनी और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जानती है.



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता