ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

बिहार में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी शुरू, प्रभारी और पर्यवेक्षकों की तैनाती, खड़गे और राहुल होंगे शामिल

PATNA : भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी बिहार में भी जोर-शोर से शुरू हो गई है। बिहार में इस यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने राज्य के सभी प्रमंडलों में प

बिहार में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी शुरू,  प्रभारी और पर्यवेक्षकों की तैनाती,  खड़गे और राहुल होंगे शामिल
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी बिहार में भी जोर-शोर से शुरू हो गई है। बिहार में इस यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने राज्य के सभी प्रमंडलों में प्रमंडलीय प्रभारी और जिला पर्यवेक्षकों की तैनाती की गयी है। यह यात्रा बिहार में पांच जनवरी 2023 को बांका से शुरू हो रहा है। 


बता दें कि, भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर भारत जोड़ो यात्रा के तहत बिहार में प्रस्तावित 1200 किमी की यात्रा बांका से बोधगया तक होगी। इसकी शुरुआत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बांका से करेंगे। बताया जा रहा है कि यात्रा में राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। अब इस यात्रा को लेकर बिहार में यात्रा की सफलता को लेकर पटना प्रमंडल में राजेश कुमार, मगध प्रमंडल में ज्योति, दरभंगा प्रमंडल में तारानंद सदा, तिरहुत प्रमंडल में विजय शंकर दुबे, भागलपुर प्रमंडल में डॉ समीर कुमार सिंह, कोसी प्रमंडल में शकील अहमद खान, सारण प्रमंडल में विजेंद्र चौधरी, पूर्णिया प्रमंडल में कौकब कादरी और मुंगेर प्रमंडल में कपिलदेव प्रसाद यादव को प्रमंडलीय प्रभारी का दायित्व दिया गया है।


जिला पर्यवेक्षकों की पश्चिम चंपारण में उमर शैफुल्ला खां व गप्पू राय, पूर्वी चंपारण में प्रभात द्विवेदी व धर्मवीर शुक्ल, शिवहर में मनोज कुमार सिंह व अफाक अहमद, सीतामढ़ी में इ संजीव कुमार सिंह व शाश्वत केदार पांडेय, मधुबनी में रामकलेवर सिंह व संतोष श्रीवास्तव, सुपौल में पूनम पासवान व संयोगिता सिंह, अररिया में इजहारूल हुसैन व इंतखाब आलम, किशनगंज में अफाक आलम व जाकिर हुसैन की तैनाती की गयी है।


पूर्णिया में मनोहर सिंह व प्रवीण सिंह कुशवाहा, कटिहार में जमाल अहमद भल्लू व मधुरेंद्र सिंह, मधेपुरा में क्षत्रपति यादव व सरदार गुरुदयाल सिंह, सहरसा में प्रमोद सिंह व ललन कुमार, दरभंगा में भावना झा व राजेश राठौड़, मुजफ्फरपुर में अजय कुमार चौधरी व रौशन मिश्रा, गोपालगंज में रवींद्र नाथ मिश्रा व उमेश राम, सीवान में ब्रजेश कुमार पांडेय व कुंतन कृष्णन, सारण में प्रतिमा कुमारी दास व प्रद्युमन राय के रुप में तैनाती की गयी है।


यात्रा के दौरान कांग्रेस की सभी राज्यों पर सामान्य नजर है. इसके तहत जिला पर्यवेक्षकों के रुप में वैशाली में लाल बाबू लाल व राजकुमार राजन, समस्तीपुर में राजन कुमार यादव व मयंक कुमार मुन्ना, बेगूसराय में नागेंद्र कुमार विकल व अनुराग चंदन, खगड़िया में अभय कुमार सार्जन व अमरेंद्र सिंह, भागलपुर में नरेश यादव व अजमी बारी, बांका में केसर कुमार सिंह व कैसर अली खान, मुंगेर में राकेश कुमार सिन्हा व मंजीत आनंद साहु, लखीसराय में अंबुज किशोर झा व आलोक हर्ष, शेखपुरा में सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी व अरुण कुमार, नालंदा में गजानंद शाही व शंकर स्वरूप की तैनाती की गयी है।


भोजपुर में मुन्ना तिवारी व शशिभूषण पांडेय, बक्सर में मुरारी गौतम व अखिलेश्वर सिंह, कैमूर में संतोष मिश्रा व अशोक कुमार यादव, रोहतास में विश्वनाथ राम व राधेश्याम कुशवाहा, अरवल में अरविंद शर्मा व गोपाल शर्मा, जहानाबाद में नीतू सिंह व कैलाश पाल, औरंगाबाद में अजय कुमार सिंह व चिरागउद्दीन रहमानी, गया में आनंद शंकर व प्रवीण शर्मा, नवादा में रवि ज्योति व कमलदेव नारायण शुक्ला, जमुई डॉ अजय कुमार सिंह व सिद्धार्थ क्षत्रीय को नियुक्त किया गया है।