ब्रेकिंग
Patna Encounter : सुबह-सुबह पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से कुख्यात बदमाश शुभम घायल; पैर में गोली मारकर STF ने किया अरेस्ट✦Bihar News: बिहार के एक MVI को EOU ने किया गिरफ्तार, नीलामी से जुड़े केस में चौथी गिरफ्तारी...✦Bihar News: बच्चों के लिए खास सौगात! पटना जू में आएगी नई टॉय ट्रेन, जानिए कब से शुरू होगा सफर✦Bihar News: रामपुकार के निलंबन पर भड़के RLM विधायक, उपेंद्र कुशवाहा को दो टूक- ‘हम तीनों को भी हटाओ’✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦Patna Encounter : सुबह-सुबह पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से कुख्यात बदमाश शुभम घायल; पैर में गोली मारकर STF ने किया अरेस्ट✦Bihar News: बिहार के एक MVI को EOU ने किया गिरफ्तार, नीलामी से जुड़े केस में चौथी गिरफ्तारी...✦Bihar News: बच्चों के लिए खास सौगात! पटना जू में आएगी नई टॉय ट्रेन, जानिए कब से शुरू होगा सफर✦Bihar News: रामपुकार के निलंबन पर भड़के RLM विधायक, उपेंद्र कुशवाहा को दो टूक- ‘हम तीनों को भी हटाओ’✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश

बिहार में NDA और I.N.D.I.A की टेंशन बढ़ाएंगे PK : विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में प्रशांत किशोर : 'जन सुराज पार्टी’ का करेंगे गठन

PATNA: बिहार की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर आ रही है। चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर जल्द ही अपनी नई पार्टी का गठन करने वाले हैं। खबर है कि अपनी नई पार्टी का

बिहार में NDA और I.N.D.I.A की टेंशन बढ़ाएंगे PK : विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में प्रशांत किशोर : 'जन सुराज पार्टी’ का करेंगे गठन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर आ रही है। चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर जल्द ही अपनी नई पार्टी का गठन करने वाले हैं। खबर है कि अपनी नई पार्टी का गठन कर प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी एनडीए और इंडी गठबंधन को कड़ी टक्कर देगी।


दरअसल, बिहार के साथ-साथ देश के स्तर पर राजनीतिक दलों को लिए सियासी रणनीति तय करने वाले प्रशांत किशोर अब खुद के सियासत में उतरने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। बिहार में सियासी जमीन तलाश करने के लिए प्रशांत किशोर पिछले डेढ़ साल से राज्य के अलग-अलग जिलों की पदयात्रा कर खाक छान रहे हैं। जन सुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर गांव-गांव घूम कर लोगों का मन टटोल रहे हैं।


अपनी जन सुराज पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों को भी उजागर कर रहे हैं। बिहार में लोगों के मिल रहे समर्थन से उत्साहित प्रशांत किशोर ने अब विधानसभा चुनाव लड़ने की रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने वाली हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रशांत किशोर अपनी नई पार्टी का गठन कर बिहार विधानसभा चुनाव में उतरेंगे।


सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत किशोर ‘जन सुराज पार्टी’ का गठन करने जा रहे हैं। आगामी 2 अक्तूबर को जन सुराज पार्टी अस्तित्व में आ जाएगी। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद प्रशांत किशोर ने पटना में बैठक की जिसमें पार्टी के गठन को लेकर चर्चा हुई है। प्रशांत किशोर ने कहा कि अगले 6 महीने में एक करोड़ संस्थापक सदस्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जन सुराज अभियान का लक्ष्य है ऐसे लोगों को साथ लाना जो नई पार्टी बनाना चाहते हैं। बिहार के हर प्रखंड में लगभग दो हजार लोग जुड़े हैं। प्रशांत किशोर आगामी 14 जून को अपनी रणनीति का खुलासा कर सकते हैं।