ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

सिंधिया का साइड इफेक्ट, बिहार कांग्रेस में भी टूट की आशंका, JDU का दावा-दर्जनों विधायक संपर्क में

PATNA : ज्योतिरादित्य सिंधिया के पाला बदल का असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है. बिहार कांग्रेस के कई विधायकों के जेडीयू के सपंर्क में होने का दावा किया जा रहा है. जेडीयू के नेत

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA : ज्योतिरादित्य सिंधिया के पाला बदल का असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है. बिहार कांग्रेस के कई विधायकों के जेडीयू के सपंर्क में होने का दावा किया जा रहा है. जेडीयू के नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने आज दावा कर दिया है कि बिहार कांग्रेस में बड़ी टूट की तैयारी हो चुकी है.

अशोक चौधरी का दावा

बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने दावा किया कि बिहार कांग्रेस बड़ी टूट के कगार पर है. कांग्रेस के विधायकों में भारी बेचैनी है. कांग्रेस बिहार में लालू प्रसाद यादव और उनके कुनबे के सामने पूरी तरह से नतमस्तक हो चुकी है. लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने आरजेडी के सामने सरेंडर कर दिया था. नतीजा क्या हुआ ये कांग्रेसी देख चुके हैं. विधायकों को दिख रहा है कि अगर वे RJD के साथ चुनाव मैदान में गये तो हार तय है.

अशोक चौधरी ने कहा कि कांग्रेस किस तरह RJD के सामने लाचार है ये राज्यसभा चुनाव में भी दिख गया. कांग्रेस के बिहार प्रभारी ने खुला पत्र लिख कर तेजस्वी यादव को अपने वादे की याद दिलायी लेकिन नतीजा क्या हुआ. मंत्री अशोक चौधरी ने दावा किया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे कद्दावर नेता ने कांग्रेस का हाल देख कर पार्टी छोड़ दी है.ऐसे में बिहार के कांग्रेसी विधायकों में भी पार्टी छोड़ने का हौसला बढ़ा है. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बडी टूट होने जा रही है. अशोक चौधरी ने दावा किया है कि कांग्रेस के दर्जनों विधायक जेडीयू के संपर्क में हैं. वैसे भी कांग्रेस के कई विधायकों के जेडीयू के संपर्क में होने की खबरें पहले से आती रही हैं. हाल में जब जेडीयू विधायक दल की बैठक हुई तो कांग्रेस के एक विधायक उस बैठक में पहुंच गये थे. लिहाजा अशोक चौधरी के दावे को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता. 

कांग्रेस ने कहा-एकजुट हैं विधायक

वहीं बिहार कांग्रेस ने पार्टी में टूट की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया है. कांग्रेस के MLC प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि पार्टी में टूट के तमाम दावे बेबुनियाद हैं. जेडीयू के नेता कांग्रेस में तोड़फोड़ की बात कर रहे हैं.  इससे साबित हो रहा है कि सत्ताधारी पार्टी के नेता राजनीतिक तौर पर अपराधी वाला आचरण कर रहे हैं. किसी दूसरी पार्टी के विधायकों को तोड़ने की बात करने वाले अपने घर को संभालें.


टैग्स