ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

बिहार में ट्रेन की पटरी चोरी होने की घटना पर बोले विजय सिन्हा, मामले को गंभीरता से लें सरकार

PATNA: पुल, मोबाइल टावर और इंजन चोरी के बाद अब बिहार के मधुबनी जिले में पटरी चोरी का मामला सामने आया है। बिहार के मधुबनी जिले के पंडौल स्टेशन की यह घटना है जहां दो किलोमीटर तक

बिहार में ट्रेन की पटरी चोरी होने की घटना पर बोले विजय सिन्हा, मामले को गंभीरता से लें सरकार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पुल, मोबाइल टावर और इंजन चोरी के बाद अब बिहार के मधुबनी जिले में पटरी चोरी का मामला सामने आया है। बिहार के मधुबनी जिले के पंडौल स्टेशन की यह घटना है जहां दो किलोमीटर तक की पटरी चोरी हो गयी है। मामले में झंझारपुर के आउटपोस्ट प्रभारी और मधुबनी के जमादार को निलंबित किया गया है। वही मामले की जांच के लिए टीम का भी गठन किया गया है। पटरी चोरी की घटना को लेकर बीजेपी नीतीश सरकार पर हमलावर हो गयी है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने की बात कही है। 


बीजेपी नेता विजय सिन्हा लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं इस बार उन्होंने मधुबनी में ट्रेन की पटरी चोरी होने को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बड़े भाई की संगति प्रकट हो रही है। कई रुप में दिखाई भी पड़ रहा है। मुख्यमत्री जी भी कुछ दिन में सुनिएगा कि इनका भी चोरी हो गया। बड़े चमत्कारी लोग इनके पास हैं। यही बिहार है जहां लोग जानवरों का चारा तक खा गये। जानवरों की चारा खाने वाले जमात के साथ बैठेगे तो यह सब तमाशा तो होगा ही।


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि संगत से गुण होत है। नीतीश पर बड़े भाई की संगति का असर पड़ रहा है। यह वही बिहार है जहां लोग जानवरों का चारा तक खा गये। कुछ दिन पहले इंजन और मोबाइल टावर चोरी हुआ था। अब तो दो-दो किलोमीटर की ट्रेन की पटरी भी चोरी होने लगा है। राज्य में गजब की स्थिति मुख्यमंत्री बनाए हुए हैं। विजय सिन्हा ने पूछा कि बिहार के अंदर इसका समाधान कब होगा। इस मामले की समीक्षा कब होगी बिहार की जनता को मुख्यमंत्री बताएं? और इस मामले को गंभीरता से लें?  


टैग्स