ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

बिहार चुनाव के लिए शुरू हो गयी वोटिंग, पटना के 5 विधानसभा क्षेत्रों में 436 वोटरों ने डाल दिया वोट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गयी है. हालांकि पहले चरण के मतदान यानि वोटिंग का दिन 28 अक्टूबर है. लेकिन पटना के पांच विधानसभा क्षेत्रों के 436 वोटरों ने अपना वो

बिहार चुनाव के लिए शुरू हो गयी वोटिंग, पटना के 5 विधानसभा क्षेत्रों में 436 वोटरों ने डाल दिया वोट
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गयी है. हालांकि पहले चरण के मतदान यानि वोटिंग का दिन 28 अक्टूबर है. लेकिन पटना के पांच विधानसभा क्षेत्रों के 436 वोटरों ने अपना वोट डाल दिया है. आप हैरान हो सकते हैं लेकिन कोरोना काल में किये गये खास प्रबंध के तहत इन वोटरों ने वोट डाल दिया है.

पोस्टल बैलेट से शुरू हुआ मतदान

चुनाव आयोग के निर्देश पर मंगलवार को पटना के मोकामा, मसौढ़ी, बाढ़, पालीगंज और बिक्रम में पोस्टल बैलेट से मतदान कराया गया. जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक कुल 436 मतदाताओं ने मतदान किया है. सबसे ज्यादा वोटिंग मोकामा विधानसभा क्षेत्र में हुई है जहां 159 लोगों ने मतदान किया है. मोकामा के एसकेएम परिसर में 15, 80 साल से ज्याद उम्र के 118 और दिव्यांग श्रेणी के 25 मतदाताओं ने वोट डाला. इसी तरह बाढ़ में एसकेएम परिसर में मतदान करने वालों की संख्या संख्या 14 रही. मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र में कुल 151 लोगों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया. पालीगंज में कुल 37 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया. वहीं बिक्रम विधानसभा में 75 लोगों ने वोट डाला है. 

चुनाव आयोग की नयी व्यवस्था के तहत मतदान

दरअसल कोरोना काल में हो रहे विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने अलग व्यवस्था की है. 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों, दिव्यांग और कोरोना संक्रमित मरीजों को पोस्टल बैलेट के जरिये वोट डालने की सुविधा दी गयी है. आयोग की नयी व्यवस्था के तहत ही मतदान शुरू हो गया है. पटना के पांच विधानसभा क्षेत्रों में पोस्टल बैलेट से वोटिंग शुरू कर दी गयी है. हालांकि सभी पोस्टल बैलेट को अभी सील कर दिया जा रहा है और इनकी गिनती मतगणना के दौरान ही कराई जाएगी. 

कोरोना पॉजिटिव वोटरों ने भी की वोटिंग

मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र में कोरोना से पीडित चार लोगों ने भी वोटिंग की. उनके लिए चुनाव आयोग ने खास व्यवस्था की थी. कोरोना पॉजिटिव लोगों के मतदान के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगाया गया था. मतदान कराने वाले कर्मचारियों को पीपीई किट और दूसरे जरूरी सुरक्षा उपायों के साथ गांव में भेजा गया था. सुरक्षा के साथ ही पोस्टल बैलेट को भी कलेक्ट किया गया.