ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

नीतीश बोले-कौन कहता है बिहार में शराब की होम डिलीवरी हो रही है? ये शराबियों ने अफवाह फैलायी है

DELHI: नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में शराब की होम डिलीवरी की बात करने वाले झूठे हैं. ये वही लोग है जो दूसरे राज्यों में जाकर शराब पीते हैं. वे चाहते हैं कि बिहार में भी शर

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI: नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में शराब की होम डिलीवरी की बात करने वाले झूठे हैं. ये वही लोग है जो दूसरे राज्यों में जाकर शराब पीते हैं. वे चाहते हैं कि बिहार में भी शराब की बिक्री शुरू हो जाये. ऐसे ही लोग बिहार में शराब की होम डिलीवरी की झूठी अफवाह उड़ा रहे हैं. नीतीश ने फिर कहा कि बिहार में शराबबंदी खत्म नहीं होने जा रही है.

जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश का समाज सुधार

दिल्ली में आज जदयू की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में नीतीश सामाजिक ज्ञान ही बांटते रहे. जल-जीवन और हरियाली, सात निश्चय और शऱाबबंदी की चर्चा में नीतीश कुमार के भाषण का ज्यादातर समय बीता. उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार में उनकी सहयोगी पार्टी बदल गयी लेकिन शऱाबबंदी की उनकी नीति नहीं बदली. मुख्यमंत्री ने कहा कि शऱाबी बिहार में फिर से शराब की बिक्री शुरू कराने के लिए अफवाहें फैला रहे हैं. जो बिहार के बाहर जाकर शऱाब पीते हैं वही अफवाह फैलाते हैं कि शराब की होम डिलीवरी हो रही है. बिहार में कहीं शराब  की होम डिलिवरी नहीं हो रही है. शराबबंदी से लोग खुश हैं और उनके सरकार में रहते कोई शराबबंदी को खत्म नहीं कर सकता.


नीतीश कुमार के भाषण का 75 फीसदी हिस्सा समाज सुधार की बात करने में ही बीता. पिछले दो महीने से जारी नीतीश कुमार का जल-जीवन हरियाली वाला भाषण हू-ब-हू जदयू की बैठक में दुहराया गया. सोलर लाइट से लेकर मौसमी फसल चक्र नीतीश का भाषण इन्हीं मुद्दों पर घूमता रहा.


टैग्स