ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

बिहार में समय पर होंगे नगर निकाय चुनाव, पिछड़ों को मिलेगा आरक्षण.. एक्सटेंशन का प्रस्ताव नहीं

PATNA : बिहार में नगर निकाय के चुनाव समय पर कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग तकनीकी बाधाओं को खत्म कर जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। दरअसल, आज बिहार विधानसभा में नगर

बिहार में समय पर होंगे नगर निकाय चुनाव, पिछड़ों को मिलेगा आरक्षण.. एक्सटेंशन का प्रस्ताव नहीं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बिहार में नगर निकाय के चुनाव समय पर कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग तकनीकी बाधाओं को खत्म कर जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। दरअसल, आज बिहार विधानसभा में नगर निकाय चुनाव समय पर कराए जाने और इसमें पिछड़ों के लिए आरक्षण की व्यवस्था के साथ-साथ चुनाव में देरी होने पर मौजूदा प्रतिनिधियों को विस्तार दिए जाने के मामले पर चर्चा हुई। प्रश्नोत्तरकाल में इससे जुड़ा सवाल बीजेपी विधायक पवन जायसवाल ने उठाया था। 


पवन जयसवाल ने सरकार से यह जानना चाहता कि अगर समय पर नगर निकाय चुनाव नहीं होते हैं तो क्या पंचायती राज प्रतिनिधियों की तर्ज पर मौजूदा निकाय प्रतिनिधियों के कार्यकाल में भी विस्तार किया जाएगा। इसके जवाब में डिप्टी सीएम और राज्य के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है और समय पर निकाय के चुनाव करा लिए जाएंगे।


बीजेपी विधायक पवन जायसवाल के सवाल पर जवाब देते हुए डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने स्तर से सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है। राज्य निर्वाचन आयोग को निकाय चुनाव कराने हैं पंचायत चुनाव की तर्ज पर यह जिम्मेदारी राज्य निर्वाचन आयोग के कंधों पर है। तार किशोर प्रसाद ने कहा कि राज्य में समय पर नगर निकाय के चुनाव हूं यह सरकार की मंशा है।


इस मुद्दे पर बीजेपी के एक और विधायक संजय सरावगी ने पूरक के जरिए सरकार से पूछा कि क्या सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब निकाय चुनाव में पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था लागू होगी? जवाब देते हुए डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयोग आरक्षण की प्रक्रिया को लेकर तकनीकी रूप से काम कर रहा है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी समय पर चुनाव की घोषणा भी हो जाएगी और आरक्षण की व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक लागू की जाएगी।

टैग्स