ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

बिहार में नीतीश सरकार को गिराएंगी ममता बनर्जी : तेजस्वी से मुलाकात के बाद बोलीं दीदी

KOLKATA : पश्चिम बंगाल चुनाव में राजद के बिना शर्त समर्थन से उत्साहित ममता बनर्जी ने एलान किया है कि वे बिहार की नीतीश सरकार को टिकने नहीं देंगी. ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बं

बिहार में नीतीश सरकार को गिराएंगी ममता बनर्जी : तेजस्वी से मुलाकात के बाद बोलीं दीदी
First Bihar
2 मिनट

KOLKATA : पश्चिम बंगाल चुनाव में राजद के बिना शर्त समर्थन से उत्साहित ममता बनर्जी ने एलान किया है कि वे बिहार की नीतीश सरकार को टिकने नहीं देंगी. ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद बिहार की नीतीश सरकार भी गिर जायेगी. वे खुद इसकी कमान संभालेंगी.


दरअसल कोलकाता में आज तेजस्वी यादव ने ममता बनर्जी से मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद मीडिया के सामने आयीं ममता बनर्जी ने कहा कि उनका और लालू यादव का परिवार एक है. उन्होंने कहा कि लालू यादव उनके पिता की तरह है. ममता ने कहा कि  लालू यादव को गलत तरीके से फंसा कर जेल में रखा गया है.


ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अगर वे चुनाव लड़ रही हैं तो तेजस्वी भाई चुनाव लड़ रहे हैं. अगर तेजस्वी भाई लड़ रहे हैं तो इसका मतलब ये हुआ कि ममता बनर्जी लड़ रही है. दोनों पार्टियों में कोई फर्क नही है. बंगाल के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को राजद का समर्थन है औऱ दोनों मिल कर बीजेपी को हरायेंगे.


नीतीश सरकार को रहने नहीं देंगे
ममता बनर्जी ने कहा कि बिहार के चुनाव में तेजस्वी यादव और उनका गठबंधन चुनाव जीत चुका था. लेकिन उन्हे गलत तरीके से हराया गया. अब बीजेपी जान ले कि बंगाल का मैसेज पूरे देश में जायेगा. बंगाल के चुनाव के बाद बिहार की नीतीश सरकार भी नहीं बचेगी. बीजेपी बंगाल की चिंता छोड़ दे, यहां उसे कुछ नहीं मिलने वाला है. उसे बिहार की सरकार की फिक्र करनी चाहिये क्योंकि वहां की सरकार गिरने वाली है. 

टैग्स