ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बड़ी खबर : बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार पर फैसला कल, सोमवार को तय हो जाएगी मंत्रियों की सूची, MLC के नाम भी होंगे फाइनल

PATNA : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर राज्यपाल कोटे से एमएलसी के मनोनयन पर बडी खबर सामने आ रही है. सोमवार को दोनों मामले सुलझा लिये जायेंगे. बीजेपी सूत्रों के हवाले से ये बड

बड़ी खबर : बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार पर फैसला कल, सोमवार को तय हो जाएगी मंत्रियों की सूची, MLC के नाम भी होंगे फाइनल
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर राज्यपाल कोटे से एमएलसी के मनोनयन पर बडी खबर सामने आ रही है. सोमवार को दोनों मामले सुलझा लिये जायेंगे. बीजेपी सूत्रों के हवाले से ये बड़ी खबर आ रही है.


बिहार को लेकर दिल्ली में बीजेपी की बैठक
बिहार में सरकार को लेकर सारे मामलों को सुलझाने के लिए बीजेपी ने सोमवार को दिल्ली में बैठक बुलायी है. सोमवार की शाम ये बैठक होगी. पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल दिल्ली में ही हैं. वहीं दोनों डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को दिल्ली तलब कर लिया गया है. इन चारों के अलावा बैठक में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद रहेंगे.


बीजेपी सूत्रों ने बताया कि सोमवार को होने वाली इसी बैठक में मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले बीजेपी कोटे के तमाम मंत्रियों के नाम फाइनल कर लिये जायेंगे. सूत्रों के मुताबिक भूपेंद्र यादव ने अपने हिसाब से मंत्रियों के नाम पहले ही तय कर लिये थे लेकिन सुशील मोदी कैंप ने उस पर आपत्ति जतायी थी. कहा गया था कि भूपेंद्र यादव ने जो सूची तैयार की है उसमें सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों का ख्याल नहीं रखा गया है. इसके बाद मंत्रियों की सूची में फेरबदल का फैसला लिया गया था.


बीजेपी सूत्रों के मुताबिक भूपेंद्र यादव ने फिर से मंत्रियों की नयी लिस्ट तैयार की है. सोमवार को वे उस सूची पर संजय जायसवाल, तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ चर्चा करेंगे. उसी बैठक में ही नये मंत्रियों का नाम फाइनल कर दिया जायेगा.


बीजेपी की इस बैठक में राज्यपाल कोटे से मनोनीत होने वाले एमएलसी का नाम भी तय किया जायेगा. पिछले मई से ही बिहार में राज्यपाल कोटे से 12 विधान पार्षदों के मनोनयन का मामला फंसा हुआ है. देरी बीजेपी की ओर से ही हो रही है जिसने अब तक अपनी सूची जेडीयू को नहीं सौंपी है. सोमवार को ये मामला भी सुलझा लिये जाने के आसार हैं.


इसी सप्ताह मंत्रिमंडल विस्तार
बीजेपी सूत्रों की मानें तो इसी सप्ताह में बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. दरअसल मंत्रिमंडल में विस्तार का मामला बीजेपी के कारण ही फंसा था. नीतीश कुमार कह चुके हैं कि बीजेपी की ओर से मंत्रिय़ों की सूची नहीं दिये जाने के कारण वे मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पा रहे हैं. उम्मीद जतायी जा रही है कि मंगलवार को बीजेपी नीतीश कुमार को मंत्रियों की सूची सौंप देगी. उसके तत्काल बाद मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जायेगा.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें