ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार में जातीय जनगणना के लिए VIP देगी पांच करोड़, अन्य दलों से भी सहयोग की अपील

PATNA: बिहार में जातीय जनगणना को लेकर कैबिनेट से प्रस्ताव पारित हो चुका है। जल्द ही सरकार इस पर काम भी शुरू करने जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक इसपर करीब 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे

बिहार में जातीय जनगणना के लिए VIP देगी पांच करोड़, अन्य दलों से भी सहयोग की अपील
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में जातीय जनगणना को लेकर कैबिनेट से प्रस्ताव पारित हो चुका है। जल्द ही सरकार इस पर काम भी शुरू करने जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक इसपर करीब 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ऐसे में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने घोषणा की है कि बिहार में जातीय जनगणना के लिए सरकार को मदद करेगी। VIP के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा है कि सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि इसका बोझ सरकारी खजाने और आम जनता पर नहीं पड़े।


राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा है कि विकासशील इंसान पार्टी (VIP) हमेशा से बिहार में जातीय जनगणना कराने के पक्ष में रही है। उन्होंने कहा कि VIP प्रमुख मुकेश सहनी पहले ही कह चुके हैं कि अगर बिहार में जातीय जनगणना होती है तो पार्टी फंड से सरकार को पांच करोड़ रुपए देंगे। देव ज्योति ने कहा है कि शुरुआती दौर में पांच सौ करोड़ रुपए खर्च आने की संभावना जताई गई है जो आगे बढ़कर दो हजार करोड़ रुपए भी हो सकती है।


ऐसे में इसका बोझ राज्य के खजाने और आम लोगों पर पड़ेगा। देव ज्योति ने कहा है कि सरकार को ऐसी पहल करनी चाहिए कि सभी सांसद, विधायक और एमएलसी के फंड से कुछ राशि जातीय जनगणना के लिए सरकार इस्तेमाल कर सके। इससे राज्य के खजाने पर बोझ कम होगा और आम जनता को भी राहत मिल सकेगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें