ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिले अखिलेश यादव, अहम मानी जा रही यह मुलाकात

DESK: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। बिहार में जारी सियासी हलचल के ब

बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिले अखिलेश यादव, अहम मानी जा रही यह मुलाकात
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच दोनों नेताओं की यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। दिल्ली स्थित मीसा भारती के सरकारी आवास पर संभवत: अखिलेश यादव ने लालू यादव से मुलाकात की है। लालू यादव से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा कि "दिल्ली में माननीय लालू प्रसाद यादव जी से मिलकर उनके स्वास्थ्य-लाभ की सकारात्मक प्रगति जानी।  हम सब की तरफ़ से उनको स्वस्थ और सक्रिय जीवन की शुभकामनाएँ! 



गौरतलब है कि चारा घोटाला मामले में जमानत मिलने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिलहाल दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर हैं। लालू से मिलने कई नेता दिल्ली जा रहे हैं। बीते 11 जून को लालू यादव ने दिल्ली में ही अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। लालू के साथ अखिलेश की यह मुलाकात शिष्टाचार वार्ता के साथ-साथ यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी अहम मानी जा रही है। 


लालू प्रसाद यादव का मुलायम सिंह यादव के परिवार से व्यक्तिगत संबंध है और दोनों एक दूसरे के रिश्तेदार भी हैं। लालू-अखिलेश की इस मुलाक़ात को लेकर सियासी गलियारे में कई सवाल उठ रहे हैं। कयास लगाए जा रहे है कि ये मुलाक़ात उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हो सकती है। हालांकि लालू  यादव की सेहत ठीक नहीं है और जब से वो जेल से बाहर आए हैं तब से लॉकडाउन लगा हुआ था। लेकिन अब जब थोड़ी राहत मिली है तो उनके रिश्तेदार उनसे मिलने आ रहे हैं।