ब्रेकिंग
‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई

बिहार में जलकर ख़ाक हुई सवारी बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में उस समय अचानक अफरा -तफरी का माहौल बना हुआ है। अनजान पीर चौक के पास उस समय अपना तफरी मच गई जब एक चलती हुई सवारी बस में अचानक आग लग गई।

बिहार में जलकर ख़ाक हुई सवारी बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में उस समय अचानक अफरा -तफरी का माहौल बना हुआ है। अनजान पीर चौक के पास उस समय अपना तफरी मच गई जब एक चलती हुई सवारी बस में अचानक आग लग गई। बस में लगभग 25 लोग सवार थे। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से सब की जान बची। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बस में लगी आग को बुझाया।


मिली जानकारी के मुताबिक, यात्री बस हाजीपुर स्टैंड से खुलकर से छपरा के रास्ते गोपालगंज के लिए जा रही थी। बस पटना से चलकर हाजीपुर स्टैंड पहुंची और वहां से गोपालगंज के लिए रवाना हुई थी। बाद कुछ ही दूरी पर आगे अचानक बस से धुंआ और चिन्गारी निकलने लगीं। रोड पर चल रहे लोगों ने ड्राइवर को जानकारी दी। तबतक आग की लपटें निकलने लगी थी। इसके बाद चालक ने अपनी सूझबूझ से बस को एक किनारे खड़ा कर सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया। इस तरह एक बड़ी घटना होते होते बच गई। 


बताया जा रहा है कि, घटना के वक्त बस में लगभग घटना के समय 25 से अधिक यात्री सवार थे। सभी हाजीपुर से छपरा और गोपालगंज जाने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में ही बस में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड को भी घटना की जानकारी दी। दमकल की टीम ने मौके पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जल कर खाक होगई। इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाजीपुर छपरा मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लग जाने से  यातायात ठप हो गई। नगर थाना पुलिस ने रोड जाम खाली कराया।