ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां

बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों पर तेजस्वी का निशाना, नीतीश कुमार बस ड्रोन-हेलिकॉप्टर उड़ायेंगे

PATNA : बिहार में शराबबंदी के दावों की पोल इस बार होली में खोलकर रख दी है यहां बिहार के अलग-अलग जिलों से शराब बंदी के बावजूद शराब पीने की वजह से अब तक लगभग 42 लोगों की मौत हो चुकी

बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों पर तेजस्वी का निशाना, नीतीश कुमार बस ड्रोन-हेलिकॉप्टर उड़ायेंगे
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी के दावों की पोल इस बार होली में खोलकर रख दी है यहां बिहार के अलग-अलग जिलों से शराब बंदी के बावजूद शराब पीने की वजह से अब तक लगभग 42 लोगों की मौत हो चुकी है. बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. बिहार में शराबबंदी और इतनी सख्ती के बावजूद न शराब बिकना बंद हो रहा है और न ही शराब से मौत का सिलसिला रुक रहा है.


तेजस्वी यादव ने अब से कुछ देर पहले ट्वीट करते हुए लिखा है कि डबल इंजन सरकार के प्रयास से शराबबंदी वाले बिहार में विगत दो दिन में जहरीली शराब के कारण 37 लोग और मारे गए. विगत छः महीनों में 200 से अधिक मौतें हो चुकी है. मुख्यमंत्री, सरकार व प्रशासन भ्रष्ट और विफल है. किसी अधिकारी पर कभी कोई कारवाई नहीं हुई? ये बस ड्रोन/हेलिकॉप्टर उड़ायेंगे.



बता दें कि बांका व मधेपुरा जिले में संदेहास्पद स्थिति में 37 लोगों की मौत हो गयी. इनमें भागलपुर में 22, बांका में 12 व मधेपुरा में तीन लोगों की जान चली गयी. मौत का यह सिलसिला शनिवार रात से लेकर रविवार दिन तक चला.  वहीं आज सीवान से भी 5 लोग के मौत की खबर आ रही है. इनके भी शराब पीने की बात कही जा रही है. 


नीतीश कुमार शराबबंदी को सफल बनाने के लिए समाज सुधार अभियान कर रहे हैं. ड्रोन हेलिकॉप्टर से शराब खोजवा रहे हैं और पूरे पुलिस महकमे को इस काम में लगा दिए हैं. इस पर शराबबंदी का हाल ये है कि आये दिन शराब से मरने की खबर आती है. इसी को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.

टैग्स