ब्रेकिंग
Bihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टBIHAR NEWS: फैसल खान उर्फ खान सर ने दहशत फैलने के लिए कार्रवाई थी फायरिंग: पुलिस डायरी से बड़ा खुलासा, आत्मरक्षा में गोली चलवाने की बात गलतBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टBIHAR NEWS: फैसल खान उर्फ खान सर ने दहशत फैलने के लिए कार्रवाई थी फायरिंग: पुलिस डायरी से बड़ा खुलासा, आत्मरक्षा में गोली चलवाने की बात गलत

बिहार में धूमधाम के साथ मनाई जा रही ईद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को दी मुबारकबाद

PATNA CITY: देशभर में ईद का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए रोजेदार सुबह से ही जुटने लगे। लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईद के

बिहार में धूमधाम के साथ मनाई जा रही ईद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को दी मुबारकबाद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: देशभर में ईद का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए रोजेदार सुबह से ही जुटने लगे। लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईद के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना सिटी का दौरा कर खाजेकला स्थित खानकाह बरगाहे इश्क तकिया शरीफ पहुंचे। जहां खानकाह में हजरत ख्वाजा सैय्यद शाह के मजार पर उन्होंने हाजरी लगाई और बिहार में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी। इस मौके पर उन्होंने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।


पटना सिटी के लोगों का कहना था कि आपसी भाईचारे का पैगाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे देश को दिया है। हर साल ईद के मौके पर मुख्यमंत्री यहां आते हैं। इस बार भी वो पटना सिटी पहुंचे और मुसलसमान भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान पहुंचे थे। सीएम नीतीश गांधी मैदान में मौजूद नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे 2006 से ऐतिहासिक गांधी मैदान में आ रहे हैं। यहां ईद बहुत अच्छे तरीके से आयोजित होती है। इस मौके पर हम सबको बधाई देते हैं। सब लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का भाव होना चाहिए। हम सभी धर्म को मानने वालों का सम्मान करते हैं। 


बता दें कि 21 अप्रैल शुक्रवार की शाम में भारत में ईद का चांद देखा गया था। जिसके साथ ही रमजान का महीना पूरा हो गया। इस्लामिक कैलेंडर में रमजान के बाद शव्वाल का महीना आता है। इसी महीने के पहले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है। मुस्लिम धर्म का यह खास त्योहार है। पैगम्बर मोहम्मद साहब के मक्का से जाने के बाद मदीना में ईद का उत्सव शुरू हुआ। 


बताया जाता है कि बद्र की लड़ाई में जीत की खुशी में पैगंबर साहब ने लोगों का मुंह मीठा कराया था। इस दिन को आम बोलचाल की भाषा में मीठी ईद भी कहते हैं। ईद के चांद का दीदार होने के साथ ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है और इस पर्व की तैयारी शुरू की जाती है। ईद के दिन लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं सुबह-सुबह नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जाते हैं और अल्लाह से खुशिहाली की कामना करते हैं। 



टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता