ब्रेकिंग
बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...

बिहार के DGP ने बेटियों को दी नसीहत, मां-बाप की मर्जी से करें शादी.. वरना अंजाम बुरा हो सकता है

SAMSTIPUR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान पर निकले हुए हैं. नीतीश लगातार शराबबंदी के साथ-साथ दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर अपने अभियान के दौरान बात रख रहे ह

बिहार के DGP ने बेटियों को दी नसीहत, मां-बाप की मर्जी से करें शादी.. वरना अंजाम बुरा हो सकता है
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान पर निकले हुए हैं. नीतीश लगातार शराबबंदी के साथ-साथ दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर अपने अभियान के दौरान बात रख रहे हैं. इस दौरान उनके साथ बिहार के डीजीपी भी मौजूद रहते हैं. आज समस्तीपुर में नीतीश की जनसभा के दौरान बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने बेटियों को बड़ी नसीहत दे डाली है. बिहार के डीजीपी ने कहा है कि बेटियों को अपने मां-बाप की मर्जी से ही शादी करनी चाहिए. जो बेटियां मां बाप की मर्जी के बगैर खुद फैसला ले रही हैं उनके साथ बहुत बुरा भी हो रहा है.


DGP ने कहा कि बिना मर्जी के शादी करने वाली लड़कियों में कईयों की तो हत्या हो जाती है. और कई सारी लडकियों तो वैशयावरती में पहुंच जाती है. उनका कोई ठिकाना नही रहता है. जिंदगी में क्या करेगी वो भी नहीं पता होता. इसका सबसे ज्यादा दुःख परिवार के सदस्यों को और माता पिता को उठाना पड़ता है. साथ ही DGP सिंघल ने कहा, मैं माता पिता से अनुरोध करुगा कि वे अपने बेटा बेटी से लगातार बातचीत करते रहे, उनको अच्छे से संस्कार दे. उनकी भावनाओं को अच्छे से समझे और अपने परिवार को मजबूती से जोड़ें. 


डीजीपी ने कहा कि पुलिस तो है ही लेकिन फिर भी अभिभावकों को देखना होगा तभी आपके बेटे-बेटी सही रास्ते पर आगे बढ़ सकते हैं. आपको बता दें कि आज समस्तीपुर में समाज सुधार अभियान चल रहा है. इससे पहले मुजफ्फरपुर  में अभियान हुआ था. बता दें इस आयोजन का मुख्य विषय नशामुक्त, शराबबंदी, दहेज प्रथा और बाल विवाह है. 

टैग्स