ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

कोरोना पर सियासत : BJP और JDU सौतेले भाई, LJP ने कसा तंज

PATNA : बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार की तरफ से नाइट कर्फ्यू लगाए जाने का फैसला बीजेपी को रास नहीं आया. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सरकार के

कोरोना पर सियासत : BJP और JDU सौतेले भाई, LJP ने कसा तंज
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार की तरफ से नाइट कर्फ्यू लगाए जाने का फैसला बीजेपी को रास नहीं आया. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सरकार के फैसले पर ही सवाल खड़े कर दिए.  नाइट कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ्यू के मुद्दे पर बीजेपी और जेडीयू आमने-सामने हैं.  दोनों दलों के बीच तकरार को लेकर और लोक जनशक्ति पार्टी ने तंज कसा है.  लोक जनशक्ति पार्टी का कहना है कि बीजेपी और जेडीयू के बीच रिश्ता सौतेले भाई जैसा है.


लोक जनशक्ति पार्टी ने कोरोना के लेकर नीतीश सरकार के फैसले पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की बेबसी पर तंज कसते हुए कहा है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बेबस होकर फेसबुक पर अपनी बात लिख रहे हैं.  जबकि नीतीश कुमार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की भी बात नहीं सुन रहे हैं. बीजेपी और जेडीयू के बीच संवाद हीनता की स्थिति है और महामारी जैसे हालात में भी एनडीए के अंदर आपसी तालमेल नजर नहीं आ रहा.


गौरतलब हो कि बिहार में बढ़ते कोरोना वायरस से निपटने के पहले NDA गठबंधन में शामिल BJP और JDU आपस में ही निपटने लगे हैं. कोरोना संकट से निपटने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाए जाने के मसले पर बीजेपी और जेडीयू में ठन गई है. सरकार के इस फैसले का भारतीय जनता पार्टी ने खुलकर विरोध कर दिया है. नीतीश कुमार ने रविवार की शाम खुद राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाए जाने का ऐलान किया था लेकिन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार के फैसले पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. 


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि आज बिहार सरकार ने बहुत सारे फैसले लिए हैं, जो आज की परिस्थिति में बहुत अनिवार्य हैं. मैं कोई  विशेषज्ञ तो नहीं हूं फिर भी सभी अच्छे निर्णयों में इस एक निर्णय को समझने में असमर्थ हूं कि रात का कर्फ्यू लगाने से करोना वायरस का प्रसार कैसे बंद होगा. अगर कोरोना वायरस के प्रसार को वाकई रोकना है तो हमें हर हालत में शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक की बंदी करनी ही होगी. घरों में बंद इन 62 घंटों में लोगों को अपनी बीमारी का पता चल सकेगा और उनके बाहर नहीं निकलने के कारण बीमारी के प्रसार को रोकने में कुछ मदद अवश्य मिलेगी. 

टैग्स