ब्रेकिंग
बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी

पप्पू यादव का सरकार पर सवाल, कहा - बिहार में चल रहा बड़ा गेम, कुख्यात अपराधियों के लिए पारित हो एनकाउंटर का आदेश

ARA : बिहार का भोजपुर जिला पिछले कुछ दिनों से अपराध का गढ़ बन चूका है। जिलें में 10 दिनों के अंदर 12 से अधिक लोगों की हत्या की जा चुकी है। इसके बाद लोगों में भय के साथ आक

पप्पू यादव का सरकार पर सवाल, कहा - बिहार में चल रहा बड़ा गेम, कुख्यात अपराधियों के लिए पारित हो एनकाउंटर का आदेश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : बिहार का भोजपुर जिला पिछले कुछ दिनों से अपराध का गढ़ बन चूका है। जिलें में 10 दिनों के अंदर 12 से अधिक लोगों की हत्या की जा चुकी है।  इसके बाद लोगों में भय के साथ आक्रोश का मौहाल कायम है। यहां, जिला मुख्यालय में पिछले दिनों आटा मिल में काम कर रहे एक पिता - पुत्र को गोली मार दिया गय। जिसके बाद बेटे की मौत हो गई। इसके बाद इस मामले को लेकर डीएम ने पत्र लिखकर चेतावनी और सुझाव भी जारी है। इसके बाद अब इस मामले को लेकर विपक्ष के नेता का भी अब जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। जिसके बाद अब इस मामले को लेकर मृत युवक के परिजनों को हौसला देने जाप सुप्रीमो पप्पू यादव आरा पहुंचे। 


दरअसल, पिछले दिनों आरा के शीतल टोला में अपराधियों ने आकाश पटेल और उसके पिताजी को गोली मार दिया था। इस घटना में आकाश पटेल की मृत्यु हो गई थी और पिता मौत से जूझ रहे हैं। इसी को लेकर आज पप्पू यादव उनके परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे। इसके साथ ही पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा भी दिलाया है। पप्पू यादव ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसकी कड़ी निन्दा करते हैं।


इसके साथ ही पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब राज्य सरकार आदमखोर बाघ को गोली मरवा सकती है, पागल हाथी को गोली मरवा सकती है तो फिर इस तरह के कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर क्यों नहीं करवा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि समाज को सेफ रखना चाहते हैं तो, समाज के कर्मठ युवा को जिंदा रखना चाहते हैं तो इन अपराधियों के लिए शूट एंड साइट का आदेश देना होगा। 


इसके आलावा उन्होंने कहा कि, आज जो लोग शराब का कारोबार कर रहे हैं, उनको यह बात बेहद आसान लगता है कि यदि उनकी गिरफ़्तारी होती है तो मालूम हैं कि पैसा भर दो और छूट जाओं या बेल ले लो। बिहार में गेम चल रहा है, अभी जो कुछ भी हो रहा है। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल है कि इनलोगों को हिम्मत कहां से मिल रहा है या इसे कौन संरक्षण दे रहा हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि राधा चरण सेठ,अरुण यादव, सुनील पांडेय, हुलास पांडेय भोजपुर में अपराधियों को संरक्षण देते हैं। राज्य सरकार सबकुछ जानते हुए भी चुप रहती है। गांजा का कारोबारी आज एमएलसी बन रहे हैं तो वो शराब का कारोबार तो करेंगे ही। इसलिए सबसे पहले इन लोगों पर कार्रवाई की जरूरत है फिर सबकुछ खुद से सही हो जाएगा।