ब्रेकिंग
4 बच्चों को साथ लेकर घर से लापता हुईं दो सहेलियां, पतियों ने लगाया आपस में शादी करने का आरोपघूसखोर दरोगा की खुली पोल! 15 हजार की रिश्वत लेते कैमरे में कैद, VIDEO वायरलBihar News : बख्तियारपुर का बदलेगा नाम.., HAM सुप्रीमो व सम्राट कैबिनेट के मंत्री की डिमांड- ''जननेता की जन्मभूमि को मिले उनका नाम''रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा... फिर जो हुआ, VIDEO वायरलBihar News : ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि को ठीक करना होगा’... CM सम्राट का बड़ा ऐलान! पूर्ववर्ती छात्र बनवा सकेंगे स्कूल, परिवार के नाम पर रखा जाएगा नाम4 बच्चों को साथ लेकर घर से लापता हुईं दो सहेलियां, पतियों ने लगाया आपस में शादी करने का आरोपघूसखोर दरोगा की खुली पोल! 15 हजार की रिश्वत लेते कैमरे में कैद, VIDEO वायरलBihar News : बख्तियारपुर का बदलेगा नाम.., HAM सुप्रीमो व सम्राट कैबिनेट के मंत्री की डिमांड- ''जननेता की जन्मभूमि को मिले उनका नाम''रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा... फिर जो हुआ, VIDEO वायरलBihar News : ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि को ठीक करना होगा’... CM सम्राट का बड़ा ऐलान! पूर्ववर्ती छात्र बनवा सकेंगे स्कूल, परिवार के नाम पर रखा जाएगा नाम

बिहार में बाढ़ की गूंज विधानसभा में, आरजेडी ने पीड़ितों को राहत देने के लिए किया प्रदर्शन

PATNA : विधायकों की पिटाई के मसले पर विधानसभा में चर्चा कराने के बाद आरजेडी का हौसला मानसून सत्र में बुलंद नजर आ रहा है. आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले सदन पोर्टिको में

बिहार में बाढ़ की गूंज विधानसभा में, आरजेडी ने पीड़ितों को राहत देने के लिए किया प्रदर्शन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधायकों की पिटाई के मसले पर विधानसभा में चर्चा कराने के बाद आरजेडी का हौसला मानसून सत्र में बुलंद नजर आ रहा है. आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले सदन पोर्टिको में प्रदर्शन किया है. आरजेडी विधायकों ने बिहार में बाढ़ और उस से परेशान लोगों तक राहत नहीं मिलने के मामले में नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है.


उधर दूसरी ओर भाकपा माले के विधायकों ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले प्रदर्शन किया. सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले भाकपा माले के विधायक के हाथों में प्ले कार्ड लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए. बिहार में भ्रष्टाचार बेरोजगारी समेत अन्य सवालों पर नीतीश सरकार के खिलाफ माले के विधायकों ने प्रदर्शन किया. वहीं महंगाई और खास तौर पर पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में इन विधायकों का प्रदर्शन है.


माले विधायकों ने आरोप लगाया कि एक तरफ जहां देश की गरीब जनता महंगाई से मर रही है. वही सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. नीतीश सरकार से बेरोजगारी के मसले पर कोई बड़ा फैसला नहीं हो रहा है और सरकार ने जो दावे किए थे वह अब तक के युवाओं के सामने पूरे नहीं हो पाए.