ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ 20 जुलाई को I.N.D.I.A गठबंधन का प्रतिरोध मार्च, विधानसभा में भी उठाया जाएगा यह मामला

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। 15 ज

बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ 20 जुलाई को I.N.D.I.A गठबंधन का प्रतिरोध मार्च, विधानसभा में भी उठाया जाएगा यह मामला
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। 15 जुलाई की देर रात दरभंगा में अपराधियों ने बिहार के पूर्व मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पिता 70 वर्षीय जीतन सहनी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना बिहार की सियासत तेज हो गयी है। विपक्ष लगातार बिहार की डबल इंजन की सरकार पर हमलावर है। 


बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ आज पटना के राजद कार्यालय में इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई गयी थी। जिसमें इंडिया गठबंधन के तमाम दल के नेता शामिल हुए। बैठक में यह फैसला लिया गया कि बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के खिलाफ 20 जुलाई को I.N.D.I.A गठबंधन प्रतिरोध मार्च निकालेगी। इस मसले को लेकर इंडिया गठबंधन के विधायक विधानसभा में भी सवाल उठाएंगे और इस पर रोक लगाने की मांग करेंगे। 


INDIA गठबंधन की बैठक में बिहार में हो हिंसा की घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया। बताया गया कि पूरे बिहार में भय और आतंक का माहौल है। सुशासन का नारा पूरी तरह से तार-तार हो गया है। एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पिता जब सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा? इसलिए  आगामी 20 जुलाई को पूरे राज्य में जिला मुख्यालय पर बढ़ती हिंसा के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकालने का फैसला लिया है। इसके साथ ही विधानसभा सत्र के दौरान भी इंडिया गठबंधन के विधायक इस मसले को उठाएंगे और इस पर रोक लगाने की मांग करेंगे। 


आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि 2005 के बाद नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद करके रख दिया है। मुकेश सहनी के 70 वर्षीय पिता की हत्या कर दी गयी। यह बहुत दुखद घटना है। जब किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पिता की हत्या कर दी जाती है तो आम लोगों को क्या होगा?


जगदानंद सिंह ने कहा कि दुनियां का सबसे भूखा राष्ट्र का नाम भारत और भारत के भीतर सबसे भूखे राज्य का नाम बिहार है। उन्होंने पीएम मोदी और नीतीश कुमार से पूछा कि क्या यही है देश और राज्य का विकास। गलत बात करते-करते अपने निकम्मापन को छिपाने का जरीया बना लिये हैं। हमारी बच्चियां अनाथालय में भी सुरक्षित नहीं है। हमलोग बहुत दुखी मन से यहां बैठे है। बिहार का जन जन असुरक्षित है। सरकार अपने निकम्मेपन को छिपाने में लगी है। नीतीश कुमार किस लालच में गृह मंत्री बने हुए है वो मंत्रियों को स्वतंत्र नहीं रखते हैं उनके राजस्व मंत्री खुद कह चुके हैं कि बिहार में करप्शन चरम सीमा पर है।