ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

क्राइम कंट्रोल के लिए मांझी ने नीतीश को दी नसीहत, बोले- भय बिन होय न प्रीत

PATNA: बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर लगातार विपक्ष से सरकार के सहयोगी नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं. अब एनडीए के सहयोगी जीतन राम मांझी ने भी नसीहत दे दी है.जीतन राम मां

क्राइम कंट्रोल के लिए मांझी ने नीतीश को दी नसीहत, बोले- भय बिन होय न प्रीत
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर लगातार विपक्ष से सरकार के सहयोगी नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं. अब एनडीए के सहयोगी जीतन राम मांझी ने भी नसीहत दे दी है.

जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में क्राइम कंट्रोल करने के लिए नीतीश कुमार को सख्ती के साथ पेश आना चाहिए. बिना सख्ती के पेश आए क्राइम कंट्रोल करना मुश्किल है. इसको लेकर अधिकारियों को टाइट करने की जरूरत है. जिसके बाद ही पुलिस का खौफ अपराधियों के बीच होगा. 

जीतन राम मांझी ने ट्वीट किया कि ‘’सुंदरकांड में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने कहा है,विनय न मानत जलधि जड़, गये तीन दिन बीत, बोले राम सकोप तब, बिन भय होय न प्रीत. नीतीश कुमार को बिहार के अपराधिक वारदातों को ध्यान में रखकर अब इन पंक्तियों को चरितार्थ करने की आवश्यकता है.’’ बता दें कि बिहार में लगातार क्राइम बढ़ता जा रहा है. जिसको लेकर विपक्ष लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साध रहा है. तेजस्वी ने यहां तक कह दिया है कि नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं है. इनको इस्तीफा दे देना चाहिए.