ब्रेकिंग
क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल

बिहार में अमीनों की कमी से बढ़ा अपराध, BJP MLC ने खोल दिया राज

PATNA : बिहार में बढ़ते हुए अपराध के पीछे अमीनों की कमी एक बड़ी वजह है। बिहार विधान परिषद में चर्चा के दौरान बीजेपी एमएलसी रजनीश कुमार ने राज्य में भू राजस्व विभाग के तहत काम

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते हुए अपराध के पीछे अमीनों की कमी एक बड़ी वजह है। बिहार विधान परिषद में चर्चा के दौरान बीजेपी एमएलसी रजनीश कुमार ने राज्य में भू राजस्व विभाग के तहत काम करने वाले अमीनो की कमी का मामला उठाया। बीजेपी एमएलसी ने कहा कि राज्य के अंदर भूमि विवाद के मामलों के कारण अपराध के आंकड़े बढ़े हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इसके बारे में चिंता जाहिर कर चुके हैं लेकिन भूमि विवाद के मामले सुलझाने के लिए विभाग के पास अमीनो की संख्या पर्याप्त नहीं है ।रजनीश कुमार ने सरकार से जानना चाहा कि आखिर कब तक अमीरों की बहाली की जाएगी।


बीजेपी एमएलसी रजनीश कुमार के इस सवाल पर विभागीय मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि अमीनों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है और जल्द ही राज्य में नए अमीन बहाल कर दिए जाएंगे।


रजनीश कुमार ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों का निपटारा करने के लिए स्थानीय थाने के साथ हर जगह पर सीओ साप्ताहिक तौर पर बैठक करते हैं। लेकिन अमीनो की पर्याप्त संख्या नहीं होने के कारण भूमि विवाद का निपटारा नहीं हो रहा है। बिहार में इस कारण से अपराध में वृद्धि हो रही है। और यह सरकार की नीति के विपरीत है। बीजेपी एमएलसी ने भूमि विवाद को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से जताई गई चिंता का भी जिक्र किया है।