ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

‘बिहार में अब जाति नहीं बिहारी महत्वपूर्ण’ डिप्टी सीएम सिन्हा बोले- जातिवाद की सियासत करने वालों को मिला करारा जवाब

PATNA: बिहार में भारी सियासी गहमागहमी के बीच आखिरकार नीतीश सरकार ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर दिया। सरकार के पक्ष में कुल 129 विधायकों ने अपना समर्थन दिया और आरजेडी-कां

‘बिहार में अब जाति नहीं बिहारी महत्वपूर्ण’ डिप्टी सीएम सिन्हा बोले- जातिवाद की सियासत करने वालों को मिला करारा जवाब
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में भारी सियासी गहमागहमी के बीच आखिरकार नीतीश सरकार ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर दिया। सरकार के पक्ष में कुल 129 विधायकों ने अपना समर्थन दिया और आरजेडी-कांग्रेस का खेला करने का दावा खोखला साबित हो गया। विपक्ष को सदन में मिली शिकस्त पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने हमला बोला है। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में अब जाति नहीं बिहारी महत्वपूर्ण होगा।


डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि हमने तो पहले ही कहा था कि जिसकी कल्पना उन लोगों ने नहीं की होगी वह चीज होगा। खेला करने में वे लोग असफल है, अभी तो सिर्फ झांकी है पूरी फिल्म तो अभी बाकी है। विधायिका के सम्मान के लिए अध्यक्ष के नाते सदन में पक्ष हो या विपक्ष हो सबका हमने सम्मान किया है और हर विधायक वह शुभ दिन देखना चाहता है। विधायकों को बंधूआ मजदूर की तरह बांधकर रखने वाले इससे सबक लेंगे कि विधायकों का अपमान नहीं किया जा सकता।


उन्होंने कहा कि वंशवाद, परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति करने वाले ये एक बड़ा तमाचा है। जिन लोगों ने जाति के नाम पर उन्माद फैलाने की कोशिश की है उसके खिलाफ संकल्प लिया है कि बिहार के अंदर जाति विहीन समाज बनाएंगे और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का पीएम मोदी का सपना साकार होगा। जिस जाति के लोगों को लेकर वे लोग गिनती गिन रहे थे कि खेला हो जाएगा आज उनकी जाति के लोगों ने भी तमाचा मारने का काम किया है। बिहार में अब जाति नहीं बिहारी महत्वपूर्ण है।