ब्रेकिंग
बाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गए

बिहार में आज से नई सरकार: नीतीश और तेजस्वी ने लिया शपथ

PATNA: राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में आयोजित शपथग्रहण समारोह में 8वीं बार नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार में आज से नई सरकार: नीतीश और तेजस्वी ने लिया शपथ
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में आयोजित शपथग्रहण समारोह में 8वीं बार नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथग्रहण समारोह में महागठबंधन के सभी नेता मौजूद थे। शपथग्रहण के बाद तेजस्वी यादव ने पांव छूकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया। शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव के बाद मैं सीएम नहीं बनना चाहता था। बीजेपी के साथ जाने से हमें नुकसान हुआ। पिछले दो महीने से हालात ठीक नहीं थे।


पूर्व सीएम राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान राबड़ी देवी ने सबकों शुभकामना दी है। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार और देश के लिए अच्छा है। सब मीडिया की देन है कि यह दिन देखने को मिला। मीडिया ने पूछा कि जो गलतियां हुई उसे सुधारेंगे तब राबड़ी देवी ने कहा कि सब माफ है। उन्होंने कहा कि सबकों बहुत बहुत शुभकामना। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की जनता के लिए बहुत अच्छा हुआ है। बिहार की जनता बहुत खुश है। वहीं तेजप्रताप ने कहा कि सरकार में नौजवानों के लिए काम करने आए हैं।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले उन्होंने  मार्च 2000, नवम्बर 2005, नवम्बर 2010, फरवरी 2015, नवम्बर 2015, जुलाई 2017 और नवम्बर 2020 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। बुधवार 10 अगस्त 2022 को आज आठवीं बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। बता दें कि शपथग्रहण के बाद शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्य सचिवालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में विधानमंडल का सत्र बुलाए जाने पर फैसला होगा।


बिहार में आज से नई सरकार: नीतीश और तेजस्वी ने लिया शपथ

बिहार में आज से नई सरकार: नीतीश और तेजस्वी ने लिया शपथ

बिहार में आज से नई सरकार: नीतीश और तेजस्वी ने लिया शपथ

बिहार में आज से नई सरकार: नीतीश और तेजस्वी ने लिया शपथ

बिहार में आज से नई सरकार: नीतीश और तेजस्वी ने लिया शपथ