ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार में 9 सीटों के लिए कांग्रेस कल तैयार करेगी कैंडिडेट लिस्ट, इन नामों की चर्चा तेज

PATNA : बिहार में महागठबंधन के घटक दलों में राजद, कांग्रेस, भाकपा माले, भकपा व माकपा के बीच राज्य के सभी 40 सीटों का बंटवारा हो गया है। इस बंटवारे में राजद के खाते में 26, कांग्रेस

बिहार में 9 सीटों के लिए कांग्रेस कल तैयार करेगी कैंडिडेट लिस्ट, इन नामों की चर्चा तेज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में महागठबंधन के घटक दलों में राजद, कांग्रेस, भाकपा माले, भकपा व माकपा के बीच राज्य के सभी 40 सीटों का बंटवारा हो गया है। इस बंटवारे में राजद के खाते में 26, कांग्रेस 9 और वामदलों में भाकपा माले 3, भाकपा 1 और माकपा 1 सीटों पर अपने कैंडिडेट मैदान में उतारेगी। हालांकि, राजद खाते में गई 26 सीटों से से लगभग आधे से अधिक सीटों पर कैंडिडेट को सिंबल भी बांट दिया। इसके बाद अब कांग्रेस भी अपने खाते में गई 9 सीटों पर कैंडिडेट तय करने को लेकर सियासी माथापेंची शुरू कर दी है। इसको लेकर पार्टी के तरफ से आने वाले कल यानी 31 मार्च को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। 


दरअसल, इस बार बिहार में कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव मैदान में नजर आएगी। इनमें जो सीटें शामिल हैं वो हैं -  कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, समस्तीपुर, सासाराम, पटना साहिब, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, महराजगंज शामिल है। ऐसे में इस बार कांग्रेस के तरफ से इन नाम की चर्चा तेज है उनमें किशनगंज से वर्तमान सांसद मोहम्मद जावेद, भागलपुर से विधायक अजीत शर्मा,कटिहार से तारिक अनवर और पटना साहिब सीट पर मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत और राजकुमार राजन के नाम की चर्चा तेज है। वहीं समस्तीपुर सीट से पूर्व आईपीएस वीके रवि और अशोक राम दावेदार बताए जा रहे हैं। 


इसके आलावा बाकी सीटों में से मुजफ्फरपुर से विधायक विजेंद्र चौधरी और महाराजगंज से बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह के नाम की चर्चा भी की जा रही है। इसके अलावा बाकी के डॉन सीटों में एक सीट पर नया चेहरा मैदान में नजर आ सकता है। हालांकि,नाम पर अंतिम मुहर केंद्रीय नेतृत्व को भी लगाना है। लेकिन इनमें कुछ लोगों का टिकट लगभग तय माना जा रहा है। 


आपको बताते चलें कि, पिछले चुनाव यानी 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उसे कल 7.70% और हासिल हुआ था। पार्टी को एक सीट किशनगंज में जीत हासिल हुई थी। जबकि यूपीए को 30.61% बहुत हासिल हुआ था। वहीं, राजद ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था और किसी भी सीट पर बहुमत हासिल नहीं हो पाया था। हलांकि, पार्टी को कुल 15.36% वोट हासिल हुआ था।