ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार में 75 हजार 543 पुलिस कर्मियों की होगी बहाली, नीतीश सरकार ने लिया बड़ा फैसला

PATNA: नौकरी की आस में बैठे युवाओं के लिए इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां मुख्य सचिवालय में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक

बिहार में 75 हजार 543 पुलिस कर्मियों की होगी बहाली, नीतीश सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नौकरी की आस में बैठे युवाओं के लिए इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां मुख्य सचिवालय में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कुल 13 एजेंडों पर कैबिनेट की मुहर लगी है। जिसमें यह फैसला लिया गया है कि बिहार सरकार 75 हजार 543 पुलिस कर्मियों को बहाल करेगी। 


कैबिनेट की ओर इस इसकी स्वीकृति भी मिल गयी है। बिहार पुलिस की सुदृढीकरण के लिए और बढ़ती जनसंख्या के अनुपात में आवश्यकता आधारित सीधी नियुक्ति के 48447 पद एवं ईआरएसएस के दूसरे चरण के 19288 पद सहित कुल 67735 पुलिस कर्मियों के विभिन्न पदों पर बहाली की जाएगी। कैबिनेट से इसकी स्वीकृति मिल गयी है। 


वहीं इमरजेंसी रिस्पॉस स्पोर्ट सिस्टम यानी ईआरएसएस डायल 112 के पहले चरण के लिए पुलिस संवर्ग एवं गैर पुलिस संवर्ग के कुल 7808 पदों को भी कैबिनेट से स्वीकृति मिल गयी है। ऐसे में पुलिसकर्मियों के कुल 75543 पदों का सृजन किया गया है और इसकी स्वीकृति भी कैबिनेट से मिल गयी है। ऐसे में रोजगार की तलाश में बैठे युवा के लिए यह खुशी की बात है कि बिहार में इतनी संख्या में पुलिस कर्मियों की बहाली निकाली गयी है।   

टैग्स