ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र

बिहार में 24 MLC और एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव टला, EC ने किया बड़ा ऐलान

PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर एक तरफ पंचायत चुनाव को टाल दिया गया है तो वहीं दूसरी तरफ निर्वाचन आयोग ने अब 24 विधान पार्षद और एक विधानसभा की रिक्त सीट क

बिहार में 24 MLC और एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव टला, EC ने किया बड़ा ऐलान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर एक तरफ पंचायत चुनाव को टाल दिया गया है तो वहीं दूसरी तरफ निर्वाचन आयोग ने अब 24 विधान पार्षद और एक विधानसभा की रिक्त सीट के लिए होने वाला चुनाव को टाल दिया है. निर्वाचन आयोग ने विभिन्न राज्यों में रिक्त विधानसभा की सीटों के उप चुनाव को कोरोना के कारण स्थगित करने का निर्देश दिया है. इसमें बिहार विधानसभा के मुंगेर के तारापुर सीट शामिल है. 


आपको बता दें कि मुंगेर के तारापुर विधानसभा सीट से जेडीयू विधायक मेवालाल चौधरी के कोरोना की वजह से हुई मौत के बाद यह सीट खाली है. खाली सीटों पर नियमों के अनुसार छह महीने के अंदर चुनाव कराना अनिवार्य है. इसके साथ ही राज्य में स्थानीय प्राधिकार के तहत आने वाले 24 विधान परिषद की सीटों के चुनाव पर भी ग्रहण लग गया है. ये सीटे 17 जुलाई के बाद रिक्त हो जाएंगी. 


गौरतलब है कि कोरोना के कारण पंचायत चुनाव को भी कुछ समय के लिए टाल दिया गया है इसलिए स्थानीय प्राधिकार के तहत एमएलसी के चुनाव में भी देरी होगी. इस चुनाव में पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा विधान परिषद के लिए अपने प्रतिनिधि का चुनाव किया जाता है.