ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार में 2 IAS को मिला एडिशनल चार्ज, सरकार ने एक IAS अधिकारी को 3 कमिश्नर की दी जिम्मेदारी

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर प्रशासनिक महकमे से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने दो सीनियर आईएएस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों को एडि

बिहार में 2 IAS को मिला एडिशनल चार्ज, सरकार ने एक IAS अधिकारी को 3 कमिश्नर की दी जिम्मेदारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर प्रशासनिक महकमे से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने दो सीनियर आईएएस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों को एडिशनल चार्ज दिया गया है. सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.


सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्णिया प्रमण्डल के आयुक्त और महाराष्ट्र कैडर के आईएस राहुल रंजन महिवाल लगभग 4 सप्ताह के लिए ट्रेनिंग पर मसूरी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में जा रहे हैं. ये अधिकारी 2 अगस्त से 27 अगस्त तक अनिवार्य मध्य सेवाकालीन प्रशिक्षण चरण-IV में भाग लेने जा रहे हैं. गौरतलब हो कि 2005 बैच के आईएएस राहुल रंजन महिवाल को सरकार ने कोसी प्रमण्डल के कमिश्नर की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी थी.


आईएस राहुल रंजन महिवाल की अनुपस्थिति में सरकार ने 2000 बैच के आईएएस और भागलपुर प्रमण्डल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा को पूर्णिया प्रमण्डल के कमिश्नर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है. गौरतलब हो कि आईएएस प्रेम सिंह मीणा पहले से ही मुंगेर प्रमण्डल के कमिश्नर का एडिशनल चार्ज संभाल रहे हैं. नीतीश सरकार के इस आदेश के साथ ही अब एक आईएएस प्रेम सिंह मीणा के पास तीन-तीन प्रमंडल भागलपुर, मुंगेर और पूर्णिया के आयुक्त की जिम्मेदारी हो गई है.


आईएस राहुल रंजन महिवाल के नहीं रहने पर दरभंगा प्रमण्डल के कमिश्नर मनीष कुमार को कोसी प्रमण्डल के आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. गौरतलब हो कि बिहार कैडर के अधिकारी मनीष कुमार 2005 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं.


बिहार में 2 IAS को मिला एडिशनल चार्ज, सरकार ने एक IAS अधिकारी को 3 कमिश्नर की दी जिम्मेदारी

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें