ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

अनुच्छेद 370 को लेकर नीतीश के स्टैंड पर बोले मंत्री प्रेम कुमार, जरूरी नहीं हर व्यक्ति सरकार का फैसला माने

PATNA : जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 और सेक्शन 35A खत्म किए जाने के फैसले का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विरोध कर रहे हैं। जेडीयू ने साफ कर दिया है कि सरकार चाहे जो भी फैसला ले लेकिन वह

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 और सेक्शन 35A खत्म किए जाने के फैसले का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विरोध कर रहे हैं। जेडीयू ने साफ कर दिया है कि सरकार चाहे जो भी फैसला ले लेकिन वह अनुच्छेद 370 को हटाए जाने का विरोध जारी रखेगा। जेडीयू के इस रुख के बाद बिहार बीजेपी के नेता चुप्पी साधे बैठे हैं। https://www.youtube.com/watch?v=paxGOTP_R7E&t=15s इस मामले में पहली बार बिहार बीजेपी के किसी नेता ने चुप्पी तोड़ी है। नीतीश कैबिनेट में मंत्री और बीजेपी नेता प्रेम कुमार ने कहा है कि अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने से बिहार की सरकार पर कोई खतरा पैदा नहीं हुआ है। देशभर में लोग अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने का स्वागत कर रहे हैं। हालांकि अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के विरोध कर रहे जेडीयू को लेकर मंत्री प्रेम कुमार ने कहा है कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को विरोध का अधिकार हासिल है। कोई व्यक्ति इस बात के लिए बाध्य नहीं कि वह सरकार का फैसला माने, बावजूद इसके बिहार में एनडीए एकजुट है। मंत्री प्रेम कुमार ने कहा है कि नीतीश कुमार से इस मामले पर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व बातचीत कर रहा है।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता