ब्रेकिंग
नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है

राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज: महागठबंधन के नेताओं से तेजस्वी यादव ने की वन टू वन बात, साझा उम्मीदवार पर चर्चा

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में रणनीति तैयार करने की सरगर्मी तेज है। तेजस्वी यादव विधानसभा में अपने चेंबर से सभी सहयोगी दलों के नेताओं और विधायकों से लगातार बैठक कर साझा उम्मीदवार और संख्या बल पर चर्चा कर रहे हैं।

Rajya Sabha Election
राज्यसभा का रण!
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में महागठबंधन की सरगर्मी बढ़ गई है। विधानसभा स्थित अपने चेंबर में तेजस्वी यादव लगातार गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं और विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं।


सूत्रों के अनुसार, तेजस्वी यादव सहयोगी दलों के साथ मिलकर राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार उतारने की रणनीति पर काम कर रहे हैं और महागठबंधन के संख्या बल का भी आंकलन कर रहे हैं, ताकि साझा उम्मीदवार के पक्ष में मजबूत स्थिति बनाई जा सके।


बैठक में कांग्रेस और वाम दलों के विधायकों से भी चर्चा की जा रही है। प्रारंभिक संकेतों के अनुसार, महागठबंधन की ओर से साझा उम्मीदवार उतारने पर सहमति बनती दिखाई दे रही है। आई.पी. गुप्ता ने बताया कि तेजस्वी यादव सभी सहयोगी दलों के विधायकों से बातचीत कर रहे हैं और विश्वास जताया कि महागठबंधन अपना उम्मीदवार उतारेगा तथा विपक्ष के सभी दलों का समर्थन उन्हें प्राप्त होगा।


राज्य सभा चुनाव को लेकर ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने भी तेजस्वी यादव से मुलाकात की है। अब एआईएमआईएम के विधायकों पर ही विपक्ष की नज़रे टिकी हैं। अगर ओबैसी के पार्टी विधायक समर्थन देते हैं तो महागठबंधन के लिए राज्य सभा जाने का सपना पूरा हो सकता है।


महागठबंधन के 121 नेताओं और विधायकों से हुई मुलाकातों में यह तय किया जा रहा है कि गठबंधन किस प्रकार से राज्यसभा चुनाव में अपनी रणनीति लागू करेगा और साझा उम्मीदवार को किस तरह से मजबूत स्थिति में लाया जा सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता