ब्रेकिंग
बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधार के लिए मिलेंगे चार मौके✦Bihar News : 24 लाख से ज्यादा सालाना पैकेज, कानून बनाने का हक; बिहार में MLC को मिलती हैं ये सुविधाएं✦Bihar weather: बिहार में मौसम का डबल अटैक! सुबह-रात ठंड, दोपहर में गर्मी; नवंबर में बदलेगा मिजाज✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधार के लिए मिलेंगे चार मौके✦Bihar News : 24 लाख से ज्यादा सालाना पैकेज, कानून बनाने का हक; बिहार में MLC को मिलती हैं ये सुविधाएं✦Bihar weather: बिहार में मौसम का डबल अटैक! सुबह-रात ठंड, दोपहर में गर्मी; नवंबर में बदलेगा मिजाज✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार

बिहार: लोकसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी समेत तीन लोग अरेस्ट, महिला दारोगा से हाथापाई का आरोप

JAMUI: जमुई में लोकसभा चुनाव के एक पूर्व प्रत्याशी को पुलिस से उलझना भारी पड़ गया। पिछले लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपनी किस्मत आजमा चुके एक पूर्व प्रत्याशी

बिहार: लोकसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी समेत तीन लोग अरेस्ट, महिला दारोगा से हाथापाई का आरोप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JAMUI: जमुई में लोकसभा चुनाव के एक पूर्व प्रत्याशी को पुलिस से उलझना भारी पड़ गया। पिछले लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपनी किस्मत आजमा चुके एक पूर्व प्रत्याशी को पुलिस ने उसके समर्थक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के साथ हाथापाई करने के आरोप में उम्मीदवार को अरेस्ट किया गया है।


दरअसल, जमुई के झाझा में लोकसभा चुनाव को लेकर सोहजाना मोड़ के पास बनाए गए चेकपोस्ट पर स्टैटिक सविलांस टीम के साथ लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी उपेंद्र रविदास के द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ उलझने के मामले में पूर्व प्रत्याशी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। इस संदर्भ में स्टैटिक सविलांस टीम में नियुक्त सिचाई प्रमंडल झाझा में पदस्थापित कनीय अभियंता अशोक कुमार के द्वारा थाना में केस दर्ज कराया गया है। 


उन्होंने बताया कि बुधवार को एएसआई निधि कुमारी एवं सशस्त्र बलके साथ स्टैटिक डयूटी पर थी, तभी सोनो से जमुई तरफ जा रहे बोलेरो को पुलिस ने रोका। बोलेरे पर 5-6 लोग सवार थे। जब पुलिस ने गाड़ी चेक करने की बात कही तो बोलेरे पर सवार लोग भड़क गए और अनाप शनाप बोलने लगे हालांकि वाहन जांच करने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। थोड़ी देर बाद बोलेरो सवार फिर से वापस लौटे और एएसआई एवं सशस्त्र बलों से उलझ गए।


घटना की जानकारी मिलते ही झाझा थाना से अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तार लोगों की पहचान धोबियाकुरा गांव के रहने वाले उपेंद्र रविदास, कैलाश रविदास और मिर्जापुर बहरियाबाद यूपी के रहने वाले नीरज सिंह के रूप में हुई जबकि अन्य तीन लोग मौके से फरार हो गए। वहीं पूर्व प्रत्याशी उपेंद्र रविदास और बोलेरो सवार अन्य लोगों द्वारा की गई हाथापाई में घायल दारोगा और दो पुलिसकर्मियों का इलाज झाझा रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है और फरार लोगों को तलाश कर रही है।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता