ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजर

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्य 1 जुलाई को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। पहली बार MLC बने भोजपुरी स्टार पवन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार पर सभी की नजरें रहेंगी।

Bihar Politics
नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार की राजनीति के लिए 1 जुलाई का दिन खास रहने वाला है। बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्य बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। 1 जुलाई को शाम 4 बजे विधान परिषद के उपसभागार में आयोजित समारोह में सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


इस बार शपथ ग्रहण समारोह की सबसे अधिक चर्चा दो नए चेहरों को लेकर है। भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह पहली बार विधान परिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी पहली बार एमएलसी के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करेंगे। दोनों के शपथ ग्रहण को लेकर राजनीतिक गलियारों में खासा उत्साह है।


गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर हुए द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव के परिणाम 11 जून को घोषित किए गए थे। सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे, क्योंकि नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवारों की संख्या सीटों के बराबर रह गई थी। ऐसे में मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी।


इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 10 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि एक सीट राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के खाते में गई। निर्वाचित सदस्यों में जदयू से निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद, भाजपा से पवन सिंह, संजय प्रकाश मयूख, अनिल ठाकुर और शीला पंडित, लोजपा (रामविलास) से अशरफ अंसारी तथा राजद से सुनील सिंह शामिल हैं।


शपथ ग्रहण के साथ ही सभी नवनिर्वाचित सदस्य अपने नए कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत करेंगे। विशेष रूप से पवन सिंह और निशांत कुमार के लिए यह उनके राजनीतिक जीवन का नया अध्याय माना जा रहा है, क्योंकि दोनों पहली बार बिहार विधान परिषद की कार्यवाही का हिस्सा बनेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता