ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार को मिलेंगे 10 नए IPS : 200 नए ऑफिसर का हुआ कैडर बंटवारा, देखें पूरी लिस्ट

DESK : भारत सरकार के तरफ से कुल 200 नए IPS ऑफिसर का हुआ कैडर बंटवारा कर दिया गया है। जिसमें बिहार को 10 और यूपी को 19 आईपीएस कैडर आवंटित किए गए हैं। सरकार ने सिविल सेवा परीक्

बिहार को मिलेंगे 10 नए IPS : 200 नए ऑफिसर का हुआ कैडर बंटवारा, देखें पूरी लिस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK  : भारत सरकार के तरफ से कुल 200 नए IPS ऑफिसर का हुआ कैडर बंटवारा कर दिया गया है। जिसमें बिहार को 10 और यूपी को 19 आईपीएस कैडर आवंटित किए गए हैं। सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 के परिणामों के आधार पर 2022 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को कैडर आवंटित कर दिया है। 


वहीं, इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय के तरफ से  कैडर आवंटन की पूरी लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट के मुताबिक़ बिहार के हिस्से में भी 10 नए ऑफिसर आए हैं। जबकि, उत्तर प्रदेश को 19 नए आईपीएस अधिकारी मिले हैं। वहीं, हरसाल की तरह ही इस साल भी राजस्थान का दबदबा कायम रहा। देश को जो 200 नए आईपीएस अधिकारी मिले हैं, उनमें से 27 राजस्थान से हैं।


केंद्रीय गृह मंत्रालय की लिस्ट के मुताबिक, सिविल सेवा परीक्षा में  83वां स्थान हासिल बिहार के  शैलजा को बिहार कैडर यानी होम  कैडर ही मिला है। जबकि 81वां स्थान लाने वाले इशू अग्रवाल को छत्तीगढ़ कैडर मिला है। यह उनका होम कैडर है। इसके अलावा शुभांशि कटियार को उत्तर प्रदेश कैडर मिला है। वह महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। ]


इस लिस्ट में अगला नाम एनजे बेनाका प्रसाद का है, जिन्हें कर्नाटक कैडर मिला है। इन्हें भी होम कैडर दिया गया है। 96वां स्थान लाने वाली मिनी शुक्ला को मध्य प्रदेश, अनिकेत ध्यानेश्वर हिरदे को महाराष्ट्र, किरण पीबी को केरल और संकेत कुमार को बिहार कैडर मिला है। संकेत बिहार की रहने वाले हैं। उन्होंने 105वां स्थान हासिल किया था। वहीं, बिहार के दरभंगा के रहने वाले आशीष कुमार ठाकुर को त्रिपुरा कैडर मिला है। उन्हें 362वां स्थान मिला था।


आपको बताते चलें कि, सिविल सेवा परीक्षा-2021 में चयनित 200 अभ्यथियों में से 27 युवा राजस्थान मूल के हैं। चयनित अन्य 25 आईपीएस अफसरों को दूसरे राज्यों का कैडर अलॉट किया गया है। राजस्थान का वर्तमान में 222 आईपीएस अधिकारियों का कैडर है। इनमें से 194 पद भरे हैं और छह नए अफसरों के आने से वर्तमान संख्या बढ़कर 200 हो जाएगी।