ब्रेकिंग
125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी

बिहार को गिरवी रखना चाह रहे मुख्यमंत्री, कुशवाहा बोले- नीतीश ने PM बनने का मौका गंवाया

MADHUBANI: नीतीश सरकार की नाकामियों और समाजवादियों की विरासत बचाने के उद्देश्य से विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकले उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन की सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प

बिहार को गिरवी रखना चाह रहे मुख्यमंत्री, कुशवाहा बोले- नीतीश ने PM बनने का मौका गंवाया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MADHUBANI: नीतीश सरकार की नाकामियों और समाजवादियों की विरासत बचाने के उद्देश्य से विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकले उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन की सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर जोरदार हमला बोला है। कुशवाहा ने कहा है कि नीतीश ने जेडीयू को आरजेडी के पास गिरवी रख दिया है और अब मुख्यमंत्री बिहार को भी गिरवी रखना चाह रहे हैं, बिहार को गिरवी होने से बचाने के लिए जेडीयू से अलग हो गए। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने का अच्छा अवसर अपने हाथों से खो दिया है।


दरअसल, नई पार्टी के गठन के बाद कुशवाहा इन दिनों विरासत बचाओ नमन यात्रा के तहत बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। शुक्रवार को उपेंद्र कुशवाहा मधुबनी पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस जेडीयू को नीतीश राष्ट्रीय पार्टी बनाना चाह रहे थे वह अब धीरे धीरे समाप्ति की तरफ बढ़ रही है। जेडीयू के कई नेता मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने लगे हैं। कुशवाहा ने कहा कि आने वाले समय में वे उसी पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे, जो बिहार को बचाने की बात करेगी।


उन्होंने कहा कि बिहार में फिर से 2005 वाली स्थिति लाने की कोशिश हो रही है। 2005 से पहले शाम होने के बाद लोग घर से निकलने में डरते थे। अपराध की बढ़ती घटनाओं के कारण लोगों को जीना मुहाल हो गया है। नीतीश एक बार फिर से बिहार को उसी रास्ते पर लाना चाहते हैं और राज्य में जंगलराज स्थापित करना चाह रहे हैं। ऐसे हालत में राज्य की राजनीति में मजबूत हस्तक्षेप की जरूरत है। 


राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार के युवाओं को ठगने के लिए महागठबंधन की सरकार 10 लाख नौकरी देने का झांसा दे रही है। शिक्षकों के लाखों पद खाली हैं लेकिन उन पदों पर बहाली नहीं की जा रही है। बेरोजगारी को दूर करने के लिए सरकार को चाहिए कि वह कृषि और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दे, सिर्फ नौकरी देने से राज्य में बेरोजगारी दूर नहीं हो सकती है। वहीं उन्होंने तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हो रहे हमले की निंदा की और सरकार से मांग की कि सरकार अविलंब एक टीम को तमिलनाडु भेजकर पूरे मामले की जांच कराए।

टैग्स