ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल

बिहार की 6 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम का एलान कल: जानिये किन्हें मिलेगा टिकट

PATNA: बिहार की 6 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम का एलान रविवार को हो सकता है. रविवार की सुबह दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है. इसी

बिहार की 6 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम का एलान कल: जानिये किन्हें मिलेगा टिकट
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA: बिहार की 6 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम का एलान रविवार को हो सकता है. रविवार की सुबह दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है. इसी बैठक में उम्मीदवारो के नाम का एलान होगा. कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी मौजूद रहेंगे. अखिलेश सिंह शनिवार की शाम पटना से दिल्ली रवाना है.


कांग्रेस को जिन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान करना है उनमें पटना साहिब, सासाराम, समस्तीपुर, महाराजंग, पश्चिम चंपारण और मुजफ्फरपुर शामिल हैं. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची आलाकमान को भेज दिया है. हर सीट पर दो से तीन उम्मीदवारों के नाम भेजे गये हैं.


इन नेताओं को मिल सकता है टिकट

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से दो दावेदारों के नाम ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी को भेजा है. इसमें भाजपा से बेटिकट हुए मौजूदा सांसद अजय निषाद के साथ साथ मुजफ्फरपुर से विधायक विजेंद्र चौधरी का नाम शामिल है. लेकिन अजय निषाद को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है.


उधर, एक और चर्चित सीट महाराजगंज से भी दो नाम भेजे गये हैं. इस सीट से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश सिंह के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक विजय शंकर दूबे का नाम भेजा गया है. हालांकि अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है.


वहीं, समस्तीपुर सीट से प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन नाम एआईसीसी को भेजा है. इनमें राज्य सरकार में मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी के साथ साथ तमिलनाडु के पूर्व डीजी बी.के. रवि और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक राम का नाम शामिल है. हालांकि सन्नी हजारी को टिकट मिलना तय माना जा रहा है.


वहीं, सासाराम से विधायक विश्वनाथ राम, राजेश राम और 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा से प्रत्याशी रहे मनोज कुमार का नाम भेजा गया है. पश्चिम चंपारण से ब्रजेश पांडेय, सेवानिवृत्त अधिकारी आर. एस. पांडेय और शाश्वत पांडेय का नाम कांग्रेस के आलाकमान को भेज दिया गया है. वहीं, पटना साहिब सीट से प्रदेश कांग्रेस की स्क्रिनिंग कमेटी ने लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार के बेटे अंशुल कुमार अभिजीत, कपिलदेव प्रसाद यादव और मधुरेंद्र सिंह का नाम भेजा है. 


कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि रविवार को 6 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय हो जायेगा. वैसे कांग्रेस के उम्मीदवारो को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है. लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की 40 में से 4 सीटों पर मतदान भी हो चुका है लेकिन मगर अभी तक कांग्रेस ने गठबंधन में मिली 9 सीटों में 3 सीटों के उम्मीदवारों की ही घोषणा की है. कांग्रेस ने कटिहार से तारिक अनवर, किशनगंज से मोहम्मद जावेद और भागलपुर से अजीत शर्मा को टिकट दिया है.