ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार के विधान पार्षदों को मिलेगा टैब, ई-एप्लीकेशन के इस्तेमाल के लिए तोहफा

PATNA : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के आखिरी दिन आज विधान पार्षदों के लिए एक अच्छी खबर निकल कर आई। विधान परिषद की कार्यवाही को हाईटेक बनाने के लिए ई-एप्लीकेशन नेवा का इस्तेमाल किया

बिहार के विधान पार्षदों को मिलेगा टैब, ई-एप्लीकेशन के इस्तेमाल के लिए तोहफा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के आखिरी दिन आज विधान पार्षदों के लिए एक अच्छी खबर निकल कर आई। विधान परिषद की कार्यवाही को हाईटेक बनाने के लिए ई-एप्लीकेशन नेवा का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस दौरान सदन में सभी सदस्यों की सीट के आगे एक एप्लीकेशन वाला स्क्रीन सेट किया गया है टाइप के जरिए सदन की कार्यवाही और उससे जुड़े सवाल जवाब इस एप्लीकेशन में सदस्यों को नजर आते रहते हैं लेकिन अब विधान पार्षदों को सदन की तरफ से 11 टैब दिया जाएगा।


दरअसल, सत्र के अंतिम दिन आज कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इसकी जानकारी सदन में दी। कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि ई एप्लीकेशन नेवा को सदस्य किस तरह फ्रेंडली तरीके से इस्तेमाल कर पाए, इसके लिए उन्हें टैब दिया जा रहा है। हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। सदन की तरफ से तोहफे के तौर पर मिलने वाला यह टैब उन्हीं सदस्यों को मिलेगा आज इनकी सदस्यता कम से कम छह माह बची हुई हो।


कार्यकारी सभापति ने जब सदन में इसका ऐलान किया तो विधान पार्षदों को काफी खुशी हुई। अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि अब माननीय सदस्य कभी भी अपना सवाल इस एप्लीकेशन के जरिए पूछ सकते हैं और सरकार इस मामले में जवाब देगी, जो टैब के जरिए ई नेवा एप्लीकेशन पर देखा जा सकता है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें