ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार के सीनियर अधिकारी की हिमाचल में हुई मौत, ट्रेकिंग के दौरान खाई में गिरने से गई जान

PATNA : बिहार सरकार के सीनियर अधिकारी की खाई में गिरने से मौत हो गयी है। इनकी मौत हिमाचल प्रदेश में हो गयी है। बताया जा रहा है कि, बिहार सरकार के अधिकारियों की एक टीम हिमाचल प

बिहार के सीनियर अधिकारी की हिमाचल में हुई मौत, ट्रेकिंग के दौरान खाई में गिरने से गई जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के सीनियर अधिकारी की खाई में गिरने से मौत हो गयी है। इनकी मौत हिमाचल प्रदेश में हो गयी है। बताया जा रहा है कि, बिहार सरकार के अधिकारियों की एक टीम हिमाचल प्रदेश यात्रा पर गई थी। इस टीम में करीब आधा दर्जन अधिकारी शामिल थे। इसी क्रम में ट्रेकिंग के दौरान जितेंद्र प्रसाद साह खाई में गिर गए। जिससे इनकी मौत हो गई। 


जितेंद्र कुमार साह बिहार के गन्ना विकास विभाग में संयुक्त सचिव थे। अब हिमाचल प्रदेश के जाखा के निकट ट्रैकिंग करने के दौरान इन्होंने अपना संतुलन खो दिया और फिर खाई में गिर गए। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई और फिर घटनास्थल पर उनकी मृत्यु हो गई। उनके मृत शरीर को एनडीआरएफ द्वारा निकाला गया उनके मृत शरीर को संडासृ अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु ले जाया जा रहा है।


वहीं,  इस घटना के बाद  कल हवाई सेवा के द्वारा रात तक जितेंद्र कुमार साह का पार्थिव शरीर का पटना लाया जाएगा। ट्रैकिंग में कुल 5 सदस्य शरीक थे। गन्ना विकास विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राम भगवान, पशुपालन विभाग के डॉ रमेश टीम में शामिल थे। 


इधर, इसको लेकर  बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जितेंद्र साह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. ईश्वर से प्रार्थना की है कि उन्हें मोक्ष मिले और सर्व शक्तिमान ईश्वर परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. दिवंगत जितेंद्र शाह अपने पीछे पत्नी तथा दो पुत्रों को छोड़ गए।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें