ब्रेकिंग
Bihar Holiday Calendar 2027: बिहार में अगले साल कितनी छुट्टियां? सरकार ने जारी किया कैलेंडर, देखें पूरी लिस्ट✦मजबूत नींव से संवरेगा भविष्य: GOAL के प्री-फाउंडेशन प्रोग्राम ने विद्यार्थियों को दिखाई सफलता की सही राह✦आरा रिटायर कस्टम अधिकारी हत्याकांड में थानेदार पर गिरी गाज, आरोपितों से सांठगांठ पर SP ने किया सस्पेंड✦पटना में शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, बांस घाट की तीनों मशीनें खराब ✦सरकार को अपराधी चलाएंगे, तो अच्छे समाज की उम्मीद कैसे? प्रशांत किशोर का NDA पर हमला✦Bihar Holiday Calendar 2027: बिहार में अगले साल कितनी छुट्टियां? सरकार ने जारी किया कैलेंडर, देखें पूरी लिस्ट✦मजबूत नींव से संवरेगा भविष्य: GOAL के प्री-फाउंडेशन प्रोग्राम ने विद्यार्थियों को दिखाई सफलता की सही राह✦आरा रिटायर कस्टम अधिकारी हत्याकांड में थानेदार पर गिरी गाज, आरोपितों से सांठगांठ पर SP ने किया सस्पेंड✦पटना में शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, बांस घाट की तीनों मशीनें खराब ✦सरकार को अपराधी चलाएंगे, तो अच्छे समाज की उम्मीद कैसे? प्रशांत किशोर का NDA पर हमला

शहीद की मां को देखते ही अपने आंसुओं को रोक नहीं सके बिहार के राज्यपाल, मंच पर हो गए इमोशनल

PATNA: शहीद की मां को देखते ही बिहार के राज्यपाल फागू चौहान इमोशनल हो गए और अपने आंखों के आंसू को वह रोक नहीं पाए. यह सब गणतंत्र दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में हुआ.&

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  शहीद की मां को देखते ही बिहार के राज्यपाल फागू चौहान इमोशनल हो गए और अपने आंखों के आंसू को वह रोक नहीं पाए. यह सब गणतंत्र दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में हुआ. 

शहीद की मां को देखते ही अपने आंसुओं को रोक नहीं सके बिहार के राज्यपाल, मंच पर हो गए इमोशनल

राज्यपाल के कदमों में गिर पड़ी शहीद की मां

बताया जा रहा है कि इस मौके पर शहीद जवान किशोर कुमार मुन्ना को मरणोपरांत सेना का मेडल दिया गया. यह अवार्ड लेने के लिए शहीद की मां पहुंची हुई थी. वह सम्मान लेने से पहले मंच पर राज्यपाल के कदमों में गिर गई. जिसके राज्यपाल भी भावुक हो गए. आंखों से आंसू आ गए. वह आंसू पोछते हुए नजर आए. शहीद की मां को उठाया और उन्हें सेना मेडल के साथ राज्य सरकार द्वारा दिये जाने वाला प्रशस्ति पत्र और राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली राशि का चेक सौंपा. 

खगड़िया के रहने वाले थे शहीद मुन्ना

आर्मी के जवान किशोर कुमार मुन्ना पूंछ बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना के गोलीबारी में 4 फरवरी 2018 को घायल हो गए और 10 फरवरी को वह इलाज के दौरान शहीद हो गए थे. वह 24 साल के उम्र में ही देश की सेवा में शहीद हो गए थे. बेटे की याद में आज मां सम्मान के मौके पर इमोशनल हो गई. जिसे देख राज्यपाल भी अपने आंसुओं को रोक नहीं सके.