ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बिहार के किसानों को गुजरात भेजेंगे PM मोदी, डेयरी को लेकर कराएंगे ट्रेनिंग

PATNA: पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के कई योजनाओं का आज शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस दौरान एक किसान से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के बाद डेयरी से जुड़े

बिहार के किसानों को गुजरात भेजेंगे PM मोदी, डेयरी को लेकर कराएंगे ट्रेनिंग
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के कई योजनाओं का आज शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस दौरान एक किसान से बात करते हुए  पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के बाद डेयरी से जुड़े आपलोगों को गुजरात भेजेंगे. वहां पर डेयरी को लेकर अमूल बड़ा काम कर रहा है. आपलोग यहां पर गोबर धन योजना को लेकर भी ट्रेनिंग ले सकते हैं. आने जाने की व्यवस्था केंद्र सरकार कराएगी. इस दौरान पीएम मोदी ने किसानों से भोजपुरी में भी बात की. 

निगेटिव माहौल में पॉजिटिव बातें

मधेपुरा के ज्योति मंडल से पीएम मोदी ने बात किया. वह मछली का पालन करते हैं. पहले से आमदनी अधिक हुई है. लेकिन 2022 तक ये दो गुना पांच गुना हो जाएगा. ये बात सुन पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग देश में निगेटिव माहौल बना रहे हैं. लेकिन आप तो लोगों में उम्मीद जगा रहे हैं. इसके लिए मैं आपको विशेष रूप से ध्यान देता है. 

ई गोपाल APP शुरू

पीएम मोदी ने कहा कि पशुओं की अच्छी नस्ल के साथ ही उनकी देखरेख और उसको लेकर सही वैज्ञानिक जानकारी भी उतनी ही ज़रूरी होती है. इसके लिए भी बीते सालों से निरंतर टेक्नॉलॉजी का उपयोग किया जा रहा है.  इसी कड़ी में आज ‘ई-गोपाला’ एप शुरु किया गया है. ई- गोपाला एप एक ऐसा डिजिटल माध्यम होगा. जिससे पशुपालकों को  उन्नत पशुधन को चुनने में आसानी होगी.  उनको बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी. ये एप पशुपालकों को उत्पादकता से लेकर उसके स्वास्थ्य और आहार से जुड़ी तमाम जानकारियां देगा.  


पीएम मोदी ने कहा कि अब भारत उस स्थिति की तरफ बढ़ रहा है जब गांव के पास ही ऐसे क्लस्टर बनेंगे जहां फूड प्रोसेसिंग से जुड़े उद्योग भी लगेंगे और पास ही उससे जुड़े रिसर्च सेंटर भी होंगे. यानि एक तरह से हम कह सकते हैं- जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान. यहां के फल, चाहे वो लीची हो, जर्दालू आम हो, आंवला हो, मखाना हो, या फिर मधुबनी पेंटिंग्स हो,ऐसे अनेक प्रोडक्ट बिहार के जिले-जिले में हैं. हमें इन लोकल प्रोडक्ट्स के लिए और ज्यादा वोकल होना है. हम लोकल के लिए जितना वोकल होंगे, उतना ही बिहार आत्मनिर्भर बनेगा. पूर्णिया जिले में मक्का के व्यापार से जुड़ा ‘अरण्यक FPO’ और कोसी क्षेत्र में महिला डेयरी किसानों की ‘कौशिकी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी’,  ऐसे अनेक समूह प्रशंसनीय काम कर रहे हैं.अब तो हमारे ऐसे उत्साही युवाओं के लिए, बहनों के लिए केंद्र सरकार ने विशेष फंड भी बनाया है.

टैग्स