ब्रेकिंग
1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन

बिहार के कई जिलों में जहरीली शराब से मौत का तांडव, अजीत शर्मा ने CM नीतीश पर साधा निशाना

BHAGALPUR : बिहार में शराबबंदी के दावों की पोल इस बार होली में खोलकर रख दी है। यहां बिहार के अलग-अलग जिलों से शराब बंदी के बावजूद शराब पीने की वजह से लगभग 19 लोगों की मौत हो च

बिहार के कई जिलों में जहरीली शराब से मौत का तांडव, अजीत शर्मा ने CM नीतीश पर साधा निशाना
First Bihar
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में शराबबंदी के दावों की पोल इस बार होली में खोलकर रख दी है। यहां बिहार के अलग-अलग जिलों से शराब बंदी के बावजूद शराब पीने की वजह से लगभग 19 लोगों की मौत हो चुकी है। भागलपुर, बांका और मधेपुरा में कई लोगों की जान शराब पीने की वजह से हुई है। हालांकि अधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की जा रही है। संदिग्ध हालत में भागलपुर के अंदर 7 लोगों की मौत हुई है जबकि बांका में 8 और मधेपुरा में 4 लोगों की जान चली गई है।


वहीं शराब पीने से हुई मौत पर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब भागलपुर के साहेबगंज मोहल्ले के रहने वाले गौरव कुमार ने तीन थानों को फोन कर शराब की सूचना दी तब थाना क्षेत्र का मामला बताकर तीनों थाना ने पल्ला झाड़ लिया। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा भी फोन नहीं उठाया गया, तो समझा जा सकता है कि बिहार में शराबबंदी का क्या हाल है। 


उन्होंने कहा कि बिहार के कई जिलों में जहरीली शराब से मौत हो रही है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन के लोग की मिलीभगत से राज्य में धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है। विधायक दल के नेता ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बिहार में शराबबंदी खत्म कर ऊंचे दामों पर शराब की बिक्री की मांग की। जिससे बिहार का भी विकास होगा और जहरीली शराब से मौत भी रुकेगी। उन्होंने लापरवाह पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। 


वहीं प्रत्यक्षदर्शी गांव के ही रहने वाले कुमार गौरव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शराब विक्रेता के बारे में मैं कई दफे स्थानीय थाने को बताया उसके बाद वरीय पदाधिकारियों को भी बताया लेकिन किसी ने भी मेरी बात नहीं सुनी और उन लोगों का कहना होता था यह हमारे क्षेत्र से बाहर का है, इसलिए इस केस को मैं हैंडल नहीं करूंगा। अगर उसी समय इस विषय पर संज्ञान लिया जाता तो शायद यह मौत नहीं होती।

टैग्स