ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल

बिहार के दो नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई, अब Z-Y कैटेगरी के सुरक्षा घेरे में घूमेंगे

PATNA: बिहार की एनडीए सरकार ने राज्य के दो नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है। पूर्व मंत्री और जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को सरकार ने Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है जबकि ह

बिहार के दो नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई, अब Z-Y कैटेगरी के सुरक्षा घेरे में घूमेंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार की एनडीए सरकार ने राज्य के दो नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है। पूर्व मंत्री और जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को सरकार ने Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है जबकि हम के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अनिल कुमार को Y कैटेगरी सुरक्षा दी गई है।


दरअसल, बिहार सरकार में काफी समय तक मंत्री रहे संजय कुमार झा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी मानें जाते हैं। पिछले दिनों राज्यसभा चुनाव में जेडीयू की तरफ से संजय कुमार झा को अपना उम्मीदवार बनाया था। राज्यसभा सांसद के तौर पर निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अब बिहार सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।


बिहार सरकार ने राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा की सुरक्षा को बढ़ाते हुए उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है जबकि एनडीए में शामिल जीतन राम मांझी की पार्टी हम के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अनिल कुमार की सुरक्षा को भी बढ़ाने का फैसला लिया है। बिहार सरकार ने हम विधायक अनिल कुमार को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है और इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी गई है।


बता दें कि Z श्रेणी की सुरक्षा में 22 कर्मियों की सुरक्षा होती है, जिसमें 4-6 एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी जबकि Y श्रेणी में 8 कर्मियों का सुरक्षा विवरण होता है, जिसमें 1 या 2 कमांडो और अन्य पुलिस कर्मी शामिल होते हैं।