ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बताइए डीजीपी साहब गोपालगंज कब जा रहे हैं? अपराधियों को खींचकर लाइए..

PATNA : गोपालगंज नरसंहार को सियासी मुद्दा बना चुके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे पर भी भड़के नजर आए. तेजस्वी ने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे को खुली

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA : गोपालगंज नरसंहार को सियासी मुद्दा बना चुके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे पर भी भड़के नजर आए. तेजस्वी ने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे को खुली चुनौती दे डाली ली और कहा कि वह गोपालगंज जाएं और अपराधियों को खींच कर ले आए.

विधायक को बचाने वाले अधिकारी पर हो कार्रवाई

तेजस्वी ने कहा कि जब सत्ता ही अपराधियों को संरक्षण दे रही है तो क्या किया जा सकता है. पप्पू पांडेय का तीन महीने का कॉल डिटेल्स निकाला जाए. इस मामले पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय क्यों नहीं कुछ  बोल रहे हैं. जेडीयू विधायक को कौन बचा रहा है.  बचाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए. क्या सरेंडर कराने के लिए सरकार शुभ मुहूर्त देख रही है. जब हम पीड़ित परिवार से मिलने जाते हैं तो रोका जाता है.

आईजी रहते हुए पप्पू पांडेय को किस अधिकारी ने बचाया

तेजस्वी यादव ने कहा कि आईजी रहते हुए किस अधिकारी ने पप्पू पांडे को बचाने का काम किया. पप्पू पांडे के अपराधिक मामले को दबा दिया. पप्पू पांडे पर कितने मामले दर्ज हैं उसके बाद भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई.पप्पू पांडेय को बचाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई है. बिहार में राक्षस राज है.

जेडीयू विधायक ने नीतीश के करीबी से भी मांगी रंगदारी

तेजस्वी यादव ने याद दिलाया है कि नीतीश कुमार के करीबी रहे अखिलेश कुमार जायसवाल से भी विधायक पप्पू पांडे ने रंगदारी मांगी थी. कारोबारी अखिलेश जायसवाल ने खुलकर आरोप लगाए थे बावजूद इसके आज तक पप्पू पांडे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा है कि ठीक है गोपालगंज मामले पर अगर एसआईटी गठित की गई है तो इसके जांच का दायरा भी तय किया जाना चाहिए. 

बीजेपी नेता का भी कराया मर्डर

तेजस्वी यादव ने गोपालगंज में बीजेपी नेता कृष्णा शाही हत्याकांड को लेकर वीडियो रिलीज किया है तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता की हत्या जेडीयू विधायक और उनके भाई सतीश पांडे ने करवाई. उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने इस बात की पुष्टि की थी कि सतीश पांडे और पप्पू पांडे की मिलीभगत से कृष्णा शाही के ऊपर एके-47 से हमला कराया गया था. 

टैग्स