ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार के दर्जन भर विधायकों को मिला आवास, नीलम और कुसुम को भी मिला ठिकाना

PATNA : पिछले दिनों मोकामा और गोपालगंज के विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था, जिसमें जीत हासिल करने वाली दोनों महिलाएं नीलम देवी और कुसुम देवी के साथ-साथ दर्जनभर विधायकों को आवास आवंटि

बिहार के दर्जन भर विधायकों को मिला आवास, नीलम और कुसुम को भी मिला ठिकाना
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पिछले दिनों मोकामा और गोपालगंज के विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था, जिसमें जीत हासिल करने वाली दोनों महिलाएं नीलम देवी और कुसुम देवी के साथ-साथ दर्जनभर विधायकों को आवास आवंटित किया गया है। विधानसभा सचिवालय ने इन विधायकों को आवास आवंटित कर दिया है। इसको लेकर उप निदेशक संजय कुमार सिंह ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। 




आपको बता दें, पूर्व मंत्री रामसूरत कुमार को वीरचंद पटेल पथ में 15/22 आवास मिला है। तो वहीं, मोकामा सीट पर जीत हासिल करने वाली महागठबंधन की उम्मीदवार नीलम देवी को 18 ए, कुसुम देवी को 21 हार्डिंग रोड आवास आवंटित किया गया है। अन्य विधायकों की बात करें तो उन्हें भी वीरचंद पटेल पथ में ही आवास दिया गया है। 




भारत भूषण को 15/21, आबिदुर रहमान को 17/2, मिश्रीलाल को 13/13, चंद्रहास चौपाल को 16/06, रामचन्द्र प्रसाद को 16/08, विजय सिंह को 16/09, वीरेन्द्र गुप्ता को 17/03, भागीरथी देवी को 16/11 आवास आवंटित किया गया है। आपको बता दें, 13 दिसंबर से बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी शुरू होने वाला है। इससे पहले ही इन विधायकों को आवास आवंटित कर दिया गया है। 


टैग्स