ब्रेकिंग
औरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरकरप्शन के आरोपी DTO हुए निलंबन मुक्त...पर नहीं मिलेगी संवेनशील पोस्टिंग, GAD ने फिर किया साफ, 'कारा निदेशालय' तो दागी अफसरों को लेकर सिस्टम को दे रहा चैलेंज, जानें.... औरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरकरप्शन के आरोपी DTO हुए निलंबन मुक्त...पर नहीं मिलेगी संवेनशील पोस्टिंग, GAD ने फिर किया साफ, 'कारा निदेशालय' तो दागी अफसरों को लेकर सिस्टम को दे रहा चैलेंज, जानें....

Bihar Election 2025: NDA में सीट शेयरिंग से पहले JDU ने बांटना शुरू किया पार्टी का सिंबल, अनंत सिंह समेत इन नेताओं को मिला टिकट

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू ने एनडीए में सीटों के औपचारिक बंटवारे से पहले ही अपने उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर दिया है। सीएम आवास में नीतीश कुमार की मौजूदगी में उम्मीदवारों को बुलाकर पार्टी का चुनाव चिह्न सौंपा जा रहा है।

Bihar Election 2025
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एनडीए में सीट शेयरिंग पर औपचारिक घोषणा से पहले ही जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों को पार्टी का चुनाव चिह्न (सिंबल) देना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर सिंबल सौंपा जा रहा है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह और वरिष्ठ नेता संजय झा की मौजूदगी में यह प्रक्रिया जारी है। अब तक कई प्रमुख नेताओं को सिंबल दिया जा चुका है। सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को सिंबल सौंपा गया। 


इसके अलावा मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह को जेडीयू का सिंबल मिला है। अनंत सिंह की तरफ से उन के प्रतिनिधि ने सिंबल लिया है। वहीं मंत्री सुनील कुमार, जमालपुर से उम्मीदवार शैलेश कुमार, पूर्व मंत्री दामोदर रावत, और मंत्री रत्नेश सादा को भी सिंबल दिया गया है।


सूत्रों का कहना है कि चुनावों की घोषणा से पहले ही पार्टी अपने प्रमुख उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी कर चुकी है, इसीलिए बिना सीटों के औपचारिक बंटवारे के ही सिंबल बांटे जा रहे हैं हालांकि अब तक एनडीए के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन जेडीयू की इस सक्रियता से यह साफ है कि पार्टी ने अपनी रणनीति पर अमल शुरू कर दिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता