ब्रेकिंग
‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’ जमुई में युवती से छेड़खानी पर राज्य महिला आयोग सख्त, पुलिस से मांगी कार्रवाई की जानकारीबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्ज‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’ जमुई में युवती से छेड़खानी पर राज्य महिला आयोग सख्त, पुलिस से मांगी कार्रवाई की जानकारीबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्ज

‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDU

जेडीयू के नेता अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। विवाद के बीच जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व पूरे मामले पर नजर रख रहा है और किसी को भी पार्टी की गरिमा धूमिल करने का अधिकार नहीं है।

Bihar Politics
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार की आठ एमएलसी सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बीच जेडीयू के दो नेताओं के बीच घमासान छिड़ा हुआ है। मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह और एमएलसी नीरज कुमार आमने सामने आ गए हैं और बयानबाजी का दौरा चल रहा है। इसी बीच जेडीयू ने दोनों नेताओं का स्पष्ट मैसेज दे दिया है।



दरअसल, मोकामा विधायक अनंत सिंह ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार को इस बार एमएलसी चुनाव किसी हाल में जीतने नहीं देंगे। अनंत सिंह के इस बयान के बाद पार्टी के अंदर खाने हड़कंप मच गया है। मामले को सेट करने के लिए दिल्ली से मुंगेर सांसद ललन सिंह पटना पहुंचे है। इस बीच रविवार को पार्टी सुप्रीमो नीतीश कुमार ने ललन सिंह के आवास जाकर उनसे मुलाकात की।



सोमवार को नीतीश कुमार ने अपने करीबी मंत्री श्रवण कुमार ने बुलाया और इस मामले पर बात की। नीतीश कुमार और श्रवण कुमार के बीच करीब आधे घंटे तक मुलाकात हुई। जब इस पूरे मामले पर मंत्री श्रवण कुमार से पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि यह मीडिया का एजेंडा है। नीतीश कुमार ने हमको बुलाया था। उनसे कई लोग वहां मिलते हैं। फरियादी के तौर पर उनके विभाग के संबंधित कुछ काम होते हैं, जिनके कारण हमें बुलाया गया। इसका अनंत सिंह और नीरज कुमार की विवाद से कोई मतलब नहीं है।



अब जेडीयू के प्रदेश अध्यश्र उमेश सिंह कुशवाहा का बयान आया है। नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी में चल रही गतिविधियों पर शीर्ष नेतृत्व की नजर है। सब कुछ नेतृत्व के संज्ञान में है। किसी को भी अधिकार नहीं है कि पार्टी के गरिमा को धूमिल करें। पार्टी में किसी तरीके की कोई दिक्कत नहीं है, कोई मतभेद नहीं है।

रिपोर्ट- साहिल कुमार लिंगम, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता